यहां पुरुषों का आना है मना, इस तरह बढ़ती है आबादी

0
533

केन्या देश में एक ऐसा गांव है जो अपनी एक परंपरा को लेकर मशहूर है। इस गांव का नाम उमोजा है। इस गांव को महिलाओं और बच्चों के लिए स्वर्ग कहा जाना शायद गलत नहीं होगा। यहां के लोग बिना किसी डर के अपनी जिंदगी बिताते हैं क्योंकि यहां पर किसी भी पुरुष को आने की अनुमति नहीं होती है। उनका प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित होता है। आपको बता दें कि इस गांव में वो महिलाएं निवासी हैं जो पहले किसी शोषण या फिर अत्याचार का शिकार हुई थीं। इस गांव को 1990 में रिबैका लोलोसोली ने बसाने का कदम उठाया था।

men-are-not-allowed-to-live-in-the-little-kenyan1Image Source:

इस गांव में रहने वाली महिला वो हैं जिनका विवाह बचपन में करा दिया गया था। किसी का बलात्कार तो कोई घरेलू हिंसा से पीड़ित रही हैं। वो अपना घर छोड़ने के बाद यहां आकर बस गई हैं। इस गांव में स्कूल भी है, जिसमें 200 बच्चे पढ़ाई करते हैं। इसी के साथ यहां पर चिकित्सा की सुविधा भी मौजूद है। इस असामान्य गांव में सभी तरह के त्योहार होते हैं, जिसमें महिलाएं शामिल होती हैं। इस अनोखी पहल को करने वाली रिबैका को इसके चलते कई बार धमकियां सुनने को मिलती हैं, लेकिन वह अपने कदम पीछे नहीं करती हैं। पहले इस गांव में 15 महिलाएं रहती थीं और अब हर साल यहां पर बसने वाली महिलाओं की तदाद बढ़ती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here