भारत का यह होटल बना दुनिया का नंबर 1 होटल

0
723

देखा जाये तो दुनिया में बहुत से होटल्स हैं जो न सिर्फ बड़े लेवल के हैं, बल्कि सुंदर भी हैं। दुनिया भर में बहुत सारे 5 स्टार होटल्स हैं, पर हाल ही में हुए एक सर्वे में हमारे देश के एक होटल को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटल का ख़िताब मिला है। जी हां, राजस्थान के “उम्मेद भवन पैलेस” को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ होटल माना गया है। उम्मेद भवन पैलेस राजस्थान के जोधपुर में स्थित है। आपको बता दें की ट्रैवल साइट “ट्रिपएडवाइजर” द्वारा किये गए एक सर्वे में इस होटल को बेस्ट रेट किया गया है। इस सर्वे का रिजल्ट विभिन्न होटल्स के फीडबैक की समीक्षा के आधार पर निकाला गया है। उम्मेद भवन पैलेस में दो लोगों के लिए एक सामान्य कमरे का किराया 50 हज़ार रुपए है।

कैसा है उम्मेद भवन पैलेस-

image1Image Source: https://s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

उम्मेद भवन पैलेस की बात करें तो सन् 1928 में राजा उम्मेद सिंह ने इसका निर्माण कराया था। यह होटल बलुआ पत्थर का बना है और इसमें कुल मिलाकर 347 रूम्स हैं। इस महल को हैनरी लैंचेस्टर ने 5 साल में डिजाइन किया था। सन् 1978 में यह महल, होटल में बदल दिया गया था। इसको लोग “छीतर पैलेस” के नाम से भी जानते हैं।

क्या करती है ट्रैवल साइट ट्रिप एडवाइजर-

image2Image Source: http://indiaglances.com/

यह दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैवल साइट है। ट्रैवल साइट ट्रिप एडवाइजर पर्यटकों द्वारा निर्धारित फीडबैक से होटल्स की रेटिंग को तय करती है। यह दुनिया भर के 97 देशों और 7 हज़ार होटल्स का फीडबैक तैयार करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here