यह घोड़ा है फुटबाल से भी छोटा

0
990

इस दुनिया में कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। आप ने कई ऐसे अजीबो गरीब किस्से सुने होंगे। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक विशेष घोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं। दुनियाभर में अब तक के सबसे कम वजन वाले छोटे घोड़े का रिकॉर्ड टूट गया है। न्यूहैम्पशायर के बान्र्सटेड में एक ऐसा घोड़ा है जिसकी ऊचांई सिर्फ 14 इंच बताई जा रही है।

Video Source:https://www.youtube.com

दुनियाभर के व्यक्तियों के साथ ही जानवर भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं। हाल की दिनों में न्यूहैम्पशायर के बान्र्सटेड में एक सबसे छोटा घोड़ा पैदा हुआ है। इस घोड़े का वजन 2.7 किलो है। इस नन्हें घोड़े का नाम आइनस्टाइन रखा गया है। इस घोड़े की ऊचांई 14 इंच है। नन्हें घोड़े के सह मालिक डॉ. रैशल वैगनर ने अनुसार अभी तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटे घोड़े का वजन जन्म के समय चार किलो था। अभी तक दुनिया के सबसे छोटे घोड़े का रिकॉर्ड थुंबेला के नाम है, लेकिन इस घोड़े के पैदा होने पर अब इसके नाम को दुनिया के सबसे छोटे घोड़े के नाम के लिए दर्ज करवाने के लिए भेजा जाएगा।

Einstein smallest hourse2Image Source: http://s1.ibtimes.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here