शरीर इतना लचीला कि खुद को बोतल में बंद कर लेती है ये लड़की, देखने वाले हो जाते है हैरान

0
569

टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों में आपने कुछ ऐसे कई नजारे देखें होंगे जो काफी रोमांचक और अद्भुत होते है। इन कार्यक्रमों के कलाकार अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते है, पर क्या आपने ऐसी लड़की के बारे में जाना है जिसका शरीर पूरा रबड़ के समान हो, इतना ही नहीं यह लड़की अपने शरीर को हर तरह से मोड़ने में भी सक्षम है। इसकी ऐसी हरकतों को देखकर लोग दांतों तले अंगुलियां दबा लेते हैं। आज हम बता रहें है 22 साल की ऐसी ही अजीबों गरीब लड़की के बारे में जिसके शरीर को देखकर आप भी रह जाएंगे दंग..
ओडका नाम की यह लड़की छोटी सी उम्र से अपने शरीर के लचीलेपन के कारण जानी जाती है। 22 साल की हो चुकी हो इस लड़की का शरीर इतना लचीला है कि वो अपने पूरे शरीर को एक बोतल के अंदर बड़ी ही आसानी बंद कर लेती है।

image source : 

मंगोलिया की राजधानी उलानबातार में रहने वाली ओडका एक सर्कस की कलाकार है। इसने अपनी चाची के लचीले शरीर से प्ररित होकर अपने शरीर को भी उन्हीं की तरह से बनाने की कोशिश की। इस कोशिश में एक दशक तक कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार उन्होंने इसमें सफलता हासिल कर ही ली। 11 साल की उम्र में ही उन्होंने इसकी प्रैक्टिस करना शुरू कर दी थी और आज 22 साल की उम्र में पहुंचकर इस लड़की ने अपने शरीर को इस तरह से बना लिया है कि वह अपनी मांसपेशियों को पूरी तरह से मोड़कर या खींच कर मनमुताबिक आकार कर देती है। वह मात्र बोतल के अंदर जानें की ही कारामात नहीं दिखाती, बल्कि पैरों को मोड़कर तीरअंदाजी भी कर लेती है। पूरे एक्ट के दौरान उसके चेहरे पर हमेशा सुंदर मुस्कान ही नजर आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here