इस लड़की ने 19 दिनों में चलाई 18000 किमी साइकिल

0
326

बुलंद हौसलों और दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर दुनिया का हर काम आसान हो जाता है। युवा शक्ति अपने हौसलों से इस बात को साबित कर रही है कि उनके आगे पहाड़ सी मुश्किल भी अपना सिर झुका देती है। आज के युग में युवा अगर किसी काम को करने की इच्छा मन में बना ले तो वह जल्द ही उसे पूरा करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां में जुट जाते हैं। मुंबई की एक लड़की ने भी ऐसा ही मुश्किल काम करके दिखाया है। इस लड़की ने मात्र 19 दिनों में 18000 किलोमीटर की साईकिल चलाकर बेहद मुश्किल काम को अंजाम तक पहुंचा दिया है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पनवेल की 22 वर्षीय प्रिसिलिया ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसके बारे मे लोग सोच भी नहीं सकते। आज महिला सशक्तिकरण की बातें चारों ओर की जा रही हैं। वहीं, प्रिसिलिया मदान ने महिला की हिम्मत और परिश्रम की मिसाल कायम कर दी है। कॉलेज में कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाली प्रिसिलिया मदान ने साइकिल से ही 18000 किलोमीटर का सफर तय किया है। इसमें उसे 19 दिनों का समय लगा। अपनी इस यात्रा से पहले प्रिसिलिया ने विशेष ट्रेनिंग हासिल की। हर दिन की यात्रा के लिए छात्रा ने एक पूरी योजना तैयार की थी।

prisiliyaImage Source:

18000 किलोमीटर की यात्रा के दौरान प्रिसिलिया किसी होटल में नहीं रुकीं, बल्कि उन्होंने इस यात्रा के दौरान 18 रातें लोगों के घरों पर गुजारी। अपने इस सफर को प्रिसिलिया मदान सफलता पूर्वक पूरा करते हुए कन्याकुमारी तक पहुंच गई हैं। यहां पर पहुंचकर प्रिसिलिया मदान ने कहा कि रास्ता बड़ा था पर उन्होंने सड़कों पर असुक्षित महसूस नहीं किया। यात्रा के दौरान कई लोग मेरे पास आते थे और मेरी इस यात्रा के बारे में मुझसे पूछते थे। कई लोगों ने मुझे घर चलकर उनकी महिलाओं को प्रेरित करने को भी कहा।

इस यात्रा से पहले भी प्रिसिलिया मदान कुल्लू से खरगुंद ला तक 600 किलोमीटर साइकिल चला चुकी हैं। इसके अलावा वो पनवेल से पुरी तक 2200 किलोमीटर तक ग्रुप में भी साइकिल चला चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here