बार में बियर पीने के लिए रोज आता है यह जिराफ

0
376

 

वैसे तो अपना मूड बनाने के लिए लोग बियर बार जाते हैं, पर यदि जंगल के जानवर ऐसा करने लगें तो हर कोई हैरान हो ही जाएगा। आज हम आपको एक ऐसी ही खबर के बारे में जानकारी दे रहें हैं जिसमें एक जिराफ रोज बियर बार में बियर पीने के लिए आता है। आपको हम बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में स्थित लॉयन पार्क का एक जिराफ प्रतिदिन बियर पीने के लिए बार में आता है। इस जिराफ का नाम “पर्डी” है और इसको बियर का टेस्ट इतना पसंद है कि यह रोज सही समय पर अपने पास के एक बियर बार में पहुंच जाता है और सबसे पहले अपने खाने-पीने की चीजों को देखता है। इस जिराफ को देखकर वहां आए पर्यटक हैरान और चकित हो जाते हैं।

Image Source:

इस जिराफ के बार में रोज बियर पीने के लिए आने के कारण ही अब इस बार में पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। काफी लोग इस जिराफ को देखने के लिए ही इस बार आते हैं। यह जिराफ एक निश्चित समय पर बार में बियर पीने के लिए रोज आ जाता है तथा यह उस समय तक बार में रहता है, जिस समय तक यह बियर पीकर खाना नहीं खा लेता है। बार का मालिक इस जिराफ के लिए खुद ही खाने तथा बियर का इंतजाम करता है। इस प्रकार से देखा जाए तो बियर पी कर अपना मूड बनाने वाला यह दुनिया का पहला जिराफ है जोकि रोज बियर पीने के लिए बार में आ जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here