इस स्प्रे की खुशबू से महिलाएं हो जाएंगी आपकी दीवानी

0
329

अब तक आपने लोगों को किसी भी व्यक्ति या महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अलग-अलग चीजों को अपनाते हुए देखा होगा। बहुत से लोग महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं और इसके लिए वह भिन्न-भिन्न तरह के प्रयास करते हैं। जैसे अलग-अलग तरह के फैशन करना या अपने लुक में कुछ खास बदलाव करना। यहां हम आज आपको बता रहे हैं एक इस प्रकार के स्प्रे के बारे में जिसको लगाने के बाद उसकी खुशबू मात्र से ही महिलाएं आपकी ओर आकर्षित हो जाएंगी। यह स्प्रे बनाया है जर्मनी में स्थित “बॉन विश्वविद्यालय” के कुछ शोधकर्ताओं ने।

इसके पहले ही प्रयोग में शोधकर्ताओं ने यह बताया कि इसे लगाने के बाद महिलाएं पुरुषों को लगभग 15 प्रतिशत और अधिक आकर्षक मानने लगती हैं। एक अखबार के अनुसार इस स्प्रे में “सिंटोसिनन” नामक तत्व डाला गया है,  जो आक्सीटोसिन हार्मोन से बनाया गया है। यह हार्मोन हमारे मस्तिष्क में उस समय बनता है जब लोग किसी के प्रेम में होते हैं।

cover-pageImage Source: http://www.patrika.com/

इस आक्सीटोसिन हार्मोन की बात करें तो यह तत्व बच्चे के जन्म के लिए मदद करता है। इसके अलावा मां के स्तनों में दूध को पैदा करने में भी इसकी विशेष भूमिका है। यह हार्मोन मां और बच्चे दोनों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ाता है। वहीं, इस स्प्रे के लिए हुए प्रयोग में 20 से 29 साल के 46 लोगों को शामिल किया गया था। इस प्रयोग से यह रिजल्ट निकला कि महिलाओं को अपने पुरुष साथी 15 प्रतिशत अधिक आकर्षक लग रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here