हज़ारों में नहीं, लाखों में बिकी ये मछली

0
595

दुनिया में हर चीज़ का एक दाम होता है, लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी भी होती हैं जो अपने वास्तविक दाम से कहीं अधिक महंगी बिकती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जापान की एक फिश मार्केट में। यहां एक मछली इतनी महंगी बिकी है कि आप जानकार हैरान रह जाएंगे।

Most Expensive Tuna Fish1Image Source: 

जापान की सुकीजी फिश बाज़ार दुनिया भर में अपनी बढ़िया किस्म की मछलियों के लिए मशहूर है। लोग यहां मछली खरीदने दूर-दूर से आते हैं। ये मार्केट मछली पसंद करने वालों के बीच इतनी मशहूर है कि लोग यहां मछली खरीदते वक्त मुंह मांगी कीमत देने को भी तैयार रहते हैं। यहां नए साल पर एक 200 किलो की ब्लूफिन ट्यूना मछली की नीलामी की गई। इसे एक रेस्टोरेंट के अध्यक्ष कियोशी किमुरा ने कुछ हज़ारों में नहीं बल्कि पूरे 78 लाख में खरीदा, मतलब पूरे 17 हज़ार डॉलर में।

एक अनुमान के अनुसार पूरी दुनिया की 80 प्रतिशत मछलियां जापानी लोग ही खाते हैं। यहां के लोगों को मछली इतनी पसंद है कि इसे खरीदते वक़्त वह पैसों की चिंता भी नहीं करते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here