इस दशहरे मिलेगा मनी और शनि का वरदान

0
361

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार दशहरे पर हर शुभ कार्य किया जा सकता है। ये वो पर्व है, जब बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। इस बार दशहरे पर ऐसा क्या खास काम करें, जिससे आपके घर में मनी और शनि दोनों की कृपा आप पर बरसे। वैसे तो दशहरे पर कई उपाय किए जाते हैं, लेकिन इस दिन कुछ खास उपायों के करने से आपकी आर्थिक तंगी के हालात सुधर सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो यही वो दिन हैं जो आपको धनवान बना सकता है।

Dussehra

क्या करें उपाय

1 इसके लिए आपको दशहरे वाले दिन अपने घर के बाहर शमी का पौधा लगना होगा। यह वह जादुई पौधा है जिसके लगने मात्र से ही घर की सभी पैसे संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।

2 कई बार होता यह है कि आपको यह पौधा मिल ही नहीं पाता। ऐसी स्थिति में भी आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं, आप इस पौधे के कुछ पत्ते ही घर ले आएं और उसे अपनी तिजोरी में रख दें।

3 इसके अलावा एक लाल रंग का कपड़ा ले आएं और उसे घर के पास के किसी भी देवी मां के मंदिर में जाकर दान दे आएं। ये दान आप मंदिर के बाहर बैठे किसी भिखारी को भी दे सकते हैं।

4 दसअसल शमी का पौधा शनि गृह की शांति का पौधा होता है। जिसके किसी की भी कुण्डली में शनि खराब स्थिति में होता है, उन्हें इस पौधे को लगाने की सलाह दी जाती हैं। वहीं शनि देव ही नौकरी के कारक होते हैं। इस पौधे को सींचने मात्र से ही शनि देव प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी बाधाओं का नाश करते हैं।

5 साथ ही यह अवसर आपको प्रेम की सौगात भी देकर जाएगा। इसके लिए नवरात्रों के दौरान घरों में उगाए गए जौ की कुछ बालियां आपको उसके हाथ में देनी होगी जिससे आप चाहते हैं कि आपके संबंध प्रेम व मधुर बने रहें। लेकिन इस दौरान भी संबंधो को बनाने के पीछे की आपकी भावना अच्छी होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here