इस दीपावली पर खुशियों से भरे आपका जीवन

0
422

वाह गजब की टीम तरफ से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दीपावली अपके जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आए। सुख, समृद्धि का आपके घर में निवास हो।

भारत में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टियों से विशेष महत्व है। दीपावली को कई पर्वों का समूह माना जाता है। इसे दीपोत्सव भी कहा जाता है। इस त्योहार को कई धर्म के लोग एकसाथ मिलकर मनाते हैं। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। उनके लौटने पर अयोध्यावासियों ने घी के दिए जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की रात दीयों की रोशनी से जगमगा उठी थी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश पर्व हर्ष व उल्लास के साथ मनाते हैं। यह पर्व अधिकतर ग्रिगेरियन कैलन्डर के अनुसार अक्तूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। दिवाली अंधेरे से रोशनी में जाने का प्रतीक है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here