सिर कटने के बावजूद पिछले एक हफ्ते से जी रहा है यह मुर्गा

0
462
मुर्गा

किसी भी जीव जंतु या मानव का सिर काट देने पर उसकी मृत्यु हो ही जाती है, पर कहा जाता है कि यदि जीने का जज़्बा हो तो जीने की राह निकल ही आती है। वर्तमान में सोशल मीडिया पर एक मुर्गे की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसका एक वीडियो भी कई स्थान पर देखने को मिल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला इस मुर्गे में ऐसी क्या खास बात है तो आपको बता दें कि इस मुर्गे में जीने का इतना जज्बा है कि इसकी गर्दन काटने के बाद भी यह सप्ताह भर से जीवित है। इस मुर्गे की इच्छा शक्ति को देखते हुए हालही में इसे “ट्रू वॉर्यिर” नाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें – जानें आखिर सिर कटने पर भी कैसे 18 महीने जिंदा रहा यह मुर्गा

थाईलैंड की है घटना  

थाईलैंड की है घटना  Image source:

आपको बता दें कि यह मुर्गा लोगों को थाईलैंड के रचाबुरी क्षेत्र में मिला है। एक हमले के दौरान इस मुर्गे की गर्दन कट गई थी। इसके बाद लोगों ने सोचा की वह कुछ देर बाद खुद ही मर जायेगा लेकिन यह मुर्गा मरा नहीं बल्कि वैसे ही जीवित रहा और घूमता रहा। इसके बाद एक वेटनरी डॉक्टर ने इस मुर्गे का ईलाज किया और अब यह मुर्गा सही से जीवन जी रहा है।

इस प्रकार से जीवित है मुर्गा

इस प्रकार से जीवित है मुर्गाImage source:

मुर्गे की गर्दन कटने के बाद भी उसका जीवित रहना लोगों के लिए आश्चर्य की घटना है। लेकिन हम आपको बता दें कि इसके पीछे मुर्गे की शारारिक रचना है। असल में मुर्गे का मष्तिष्क नीचे की और होता है साथ ही मुर्गे के सांस लेने की क्रिया भी उसके सिर के पिछले भाग से नियंत्रित होती है। इस प्रकार से यदि मुर्गे के सिर का अगला भाग कट भी जाता है तब भी वह जीवित रह सकता है। इसी प्रकार से यह मुर्गा सप्ताहभर से जीवित है। अब यह मुर्गा थाईलैंड के एक बौद्ध मठ में जी रहा है तथा वहां इसको सिरिंज की मदद से खाना दिया जा रहा है लेकिन सिर कटने के कारण इसकी जुबान धीरे धीरे सूखने लगी है, जिसके चलते कयास लगाए जा रहें है कि यह मुर्गा अब ज्यादा समय तक इसका जीवित नहीं रह पाएगा। खैर इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही हैं।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here