यह जांबाज व्यक्ति रहता है अजगरों के बीच में

0
748

हमने आजतक कई ऐसे लोगों के बारे में आपको बताया है जो कि खतरनाक जानवरों के साथ रहते हैं। कुछ लोग दुनिया में कुछ अलग करने की सोच रखते हैं जिसे करने के लिए वो अपनी जान तक की बाजी लगाने से नहीं चूकते हैं। आज भी हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहें हैं। यह शख्स अपने ही घर में तीन अजगरों के बीच में रहता है। इस जांबाज व्यक्ति का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दुनिया में नाम कमाने के लिए लोग कई खतरनाक कारनामों को भी अंजाम देने से नहीं चूकते हैं। आज तक आपने शेर, चीता और कई अन्य जानवरों को घर में पालते हुए देखा होगा, लेकिन आज हम आपको अपने ही घर में अजगर पालने वाले शख्स के बारे में बता रहें हैं। दुनिया भर के बड़े से बड़े जानवरों तक को निगल जाने वाले अजगर को देख कर ही कई लोगों की सांसे अटक जाती है। वहीं जे ब्रिवर नाम का यह शख्स बिना किसी डर के इन अजगरों के बीच में रहता है। ब्रिवर के पास तीन अजगर है और उन्होंने इन तीनों ही अजगरों के लिए घर में एक पिंजरा बनाया हुआ है। ब्रिवर को अजगरों के साथ रहना इतना पंसद है कि वह इनके पिंजरे में भी चले जाते हैं। अजगरों के बीच में समय बीताने वाले ब्रिवर के वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पंसद कर रहें हैं। आप भी जरूर देखें यह खतरनाक वीडियो।

Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here