जिंदा होते हुए भी मृत के सामान है यह लड़का, जानें इसके बारे में

0
693

 

आपने कई ऐसे लोगों की खबरें पढ़ीं ही होंगी जो की मरने के बाद फिर से जीवित हो उठे हो, पर आज हम आपको एक ऐसे लड़के की खबर दे रहें हैं जो की कई वर्ष से बिस्तर पर पड़ा है और जिंदा होते हुए भी वह मृत के सामान ही जीवन व्यतीत कर रहा है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में जानकारी दे रहें हैं जो की जीवित होते हुए भी मृत के सामान अपनी जिंदगी गुजार रहा है। यह लड़का हर समय बिस्तर पर ही रहता है और सभी कार्य बिस्तर से ही करता है, हालांकी इसके पैरों में कोई भी समस्या नहीं है, आइए जानते हैं इस लड़के के बारे में हमारी इस पोस्ट में।

Image Source:

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि यह लड़का इंग्लैंड के लुटान नामक स्थान का निवासी है और इसका नाम इस्माइल अली है। इस लड़के को दिन के 24 घंटे में से 20 घंटे नीली रोशनी के नीचे ही रहना होता है। असल में जब इस्माइल नामक यह लड़का कुछ हफ्ते का था, तब से ही वह फोटोथैरेपी लाइट्स के नीचे रहता है और उसकी दुनिया उसका बेड ही है, यदि वह कभी बेड से नीचे उतरता है तो उसको जल्दी ही बेड पर वापस आना पड़ता है। असल में इस्माइल को ‘क्रिगलर नाजार’ नामक बीमारी है, जिसको आजीवन पीलिया भी कहते हैं और इसके इलाज के लिए ही इस लड़के को ब्लू लाइट में रहना पड़ता है। इस्माइल के परिवार ने उसके लिए एक स्पेशल बेड का निर्माण कराया है, जिस पर 2 फोटोग्राफिक लाइटें लगी है तथा उनकी किरणों का तापमान 43 डिग्री होता है। 24 घंटे में से 20 घंटे इस लड़के को इन लाइट्स के नीचे ही रहना होता है और जब वह 4 घंटे के लिए लाइट से फ्री होता है, तो वह 2 घंटे के लिए स्कूल को जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here