अपने शरीर के अंगों को भूख लगने पर खा जाता है यह बच्चा

0
359

भूख चीज ही ऐसी है जिससे परेशान होकर व्यक्ति कुछ भी खाने के लिए तैयार हो जाता है पर क्या आप सोच सकते हैं व्यक्ति भूख लगने पर अपने शरीर के अंगों को भी खा सकता है, आप शायद विश्वास नहीं करेंगे पर आज हम आपको एक ऐसे ही बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जो की भूख लगने पर अपने अंगों को खा जाता है। आइये जानते हैं इस बच्चे के बारे में।

eat himself to death1Image Source:

इस बच्चे का नाम है “गीजर बक्सटन”, यह बच्चा अपने परिवार के साथ में इंग्लैंड के स्टेफोर्डशायर में रहता है और वर्तमान हालात यह हैं कि इस बच्चे के ऊपर हर समय पहरा रहता है क्योंकि यह बच्चा भूख लगने पर अपने अंगों को ही खाना शुरू कर देता है। मिली जानकारी के अनुसार गीजर नामक यह बच्चा “प्रेडर विली सिंड्रोम” नामक बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी में इंसान को हर समय भूख लगती रहती है, गीजर को भी यही परेशानी है और इसलिए वह अपने अंगों को भूख लगने पर खा जाता है। गीजर के माता-पिता उसको हमेशा बिजी रखने की कोशिश करते हैं और उसको खाने से दूर रखते हैं। गीजर के माता-पिता उसको हर सप्ताह शॉपिंग पर भी ले जाते हैं। जिस पर करीब 20 हजार रूपए का खर्च आता है। गीजर जब सिर्फ 3 सप्ताह का था तो डाक्टरों ने पाया कि वह भावशून्य है, उस समय ही इस बीमारी का पता लगा था। गीजर के माता-पिता बताते हैं कि “गीजर को शांत करना बहुत मुश्किल होता है, हम लोग उसको बहलाते हैं या उसके साथ में खेलते हैं और उसका ध्यान बटाते हैं। उस पर अभी तक 4 लाख रूपए खर्च हो चुके हैं।” जानकारी के लिए आपको हम यह भी बता दें कि ब्रिटेन में 15 हजार बच्चों में एक केस ही इस प्रकार का आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here