करोड़पति मुर्गी – करोड़ो की संपत्ति की वारिस यह मुर्गी घूमती है BMW में

0
539

मुर्गा या मुर्गी का नाम सामने आते ही लोगों के मन में जो तस्वीर उभरती है वह है चिकन की, चाहे वह तंदूरी चिकन हो या बटर चिकन या फिर अन्य कोई चिकन पर आज हम आपको एक ऐसी मुर्गी के बारे में बताने जा रहें हैं जिसको खाना तो बहुत दूर की बात है असल में आप उसको हाथ भी नहीं लगा सकते हैं। आइये जानते हैं इस मुर्गी के बारे में।

करोड़पति मुर्गी –
इस मुर्गी का नाम है “गीगू” और यह एक करोड़पति मुर्गी है, इस मुर्गी के पास अपने नौकरचाकर हैं और साथ ही इसके पास है कई महंगी गाड़िया भी। यह मुर्गी सोने के अंडे नहीं देती है पर यह सोने के बिस्तर पर सोती जरूर है। ऐसी है इस मुर्गी की लाइफ। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि इस मुर्गी के पास में इतना पैसा है कि एक अच्छे खासे व्यक्ति का सारा जीवन भी निकल जाये तो भी वह कभी इतना पैसा नहीं कमा सकता है, इस मुर्गी की दौलत को जानकार आप भी चकित रह जायेंगे। गीगू नामक इस मुर्गी के पास में 1 करोड़ डॉलर यानि करीब 66 करोड़ 95 लाख रूपए की दौलत है।

Millionaire hen1Image Source:

कहां से आई इतनी संपत्ति –
बंगला, गाड़ी और नौकरचाकर सभी सुविधाओं वाली ऐसी जिंदगी और सारी दौलत गीगू को अपने मालिक से मिली है। असल में गीगू नामक इस मुर्गी के दो मालिक थे जिनकी मौत के बाद में उनकी सारी संपत्ति को इस मुर्गी के नाम कर दिया गया था। गीगू की मौत के बाद में यह संपत्ति इसके चूजों के नाम पर ट्रांसफर हो जाएगी। अजब बात है आज जहां कई देशों के लाखों लोग सिर्फ इसलिए भूखे सोते हैं क्योंकि उनके पास में खाना खाने के लिए पैसे नही हैं वहीं एक मुर्गी आज करोड़पति बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here