यह अनोखी बच्ची करेगी अब लाइफटाइम फ्री हवाई यात्रा

0
382

एक हवाई जहाज दुबई से मनीला की ओर जा रहा था कि अचानक इस प्लेन में सवार एक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। कुछ देर में ही इस महिला ने एक बच्ची को प्लेन में ही जन्म दिया। जिसके बाद इस बच्ची को एयरलांइस की ओर से एक ऐसा गिफ्ट दिया गया, जिससे यह बच्ची अब अपनी पूरी उम्र मुफ्त में हवाई यात्रा कर सकती है।

baby born in flight1Image Source:

दुबई से मनीला जा रहे सेबु प्रशांत एयरलाइंस के एक हवाई जहाज में एक महिला ने बच्ची को हवा में ही जन्म दिया। जानकारी के अनुसार इस महिला की डिलीवरी की तारीख दो माह बाद की थी। लेकिन सफर के दौरान ही महिला को दर्द होने लगा, इस पर फ्लाइट का एक हिस्सा लेबर रूम में तबदील कर दिया गया और महिला ने हवाई जहाज में ही एक बेटी को जन्म दिया। इस दौरान सभी यात्रियों ने भी महिला की मदद की। इसके बाद जहाज को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतारा गया। लैंडिंग के बाद मां और बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। आकस्मिक कारण होने के चलते मां और बेटी को अस्थायी वीजा दिया गया है। विमान में जन्म लेने के बाद सबसे पहले यह विमान हैदराबाद में उतरा इस कारण इस बच्ची को भारत की नागरिकता दी जाएगी। वहीं एयरलांइस का फिलीपींस में रजिस्ट्रेशन होने के कारण बच्ची को वहां की भी नागरिकता और पासपोर्ट दिया जाएगा।

फिलहाल जानकारी के अुनसार इस बच्ची के जन्म पर एयरलाइंस की ओर से बच्ची को आजीवन सदस्यता देते हुए इतने प्वांइट्स का तोहफा दिया है कि वह पूरी उम्र मुफ्त में यात्रा कर सकती है। वहीं एक महिला यात्री के द्वारा इस बच्ची को फोटो फसेबुक पर भी अपलोड किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here