महज 8 वर्ष के बच्चे ने की दादी की उम्र की महिला से शादी, लोग हुए हैरान

0
503

वैसे बालविवाह के बारे में आपने सुना ही होगा, पर इस बार मामला कुछ ज्यादा ही आगे चला गया है। असल में हाल ही में एक ऐसी शादी हुई है, जिसमें महज 8 वर्ष के बच्चे से उसकी दादी की उम्र की महिला से शादी कराई गई है। जी हां, यह खबर वैसे तो चकित कर देने वाली है पर यह एक सच्ची खबर है। इस शादी में जिस 8 वर्ष के बच्चे की शादी उसकी दादी की उम्र की एक महिला से हुई है, उसके पहले से ही 5 बच्चे हैं। इस अजीबोगरीब शादी एक बारे जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। आइए अब हम आपको विस्तार से बताते हैं इस शादी के बारे में।

image source:

आपको हम सबसे पहले यह बता दें कि यह अजीबोगरीब शादी साऊथ अफ्रीका में हुई है। जिसमें दूल्हे का नाम “सानेले मैसिलेला” है, जो की महज 8 वर्ष का है तथा दुल्हन का नाम “शाबानगू” है, जो की 61 वर्ष की है। इस विवाह में दूल्हे तथा दुल्हन ने एक दूसरे को करीब 100 मेहमानों के सामने अंगूठी पहनाई और शादी की सभी रस्में संपन्न की।

इस शादी के बारे में सफाई देते हुए 8 वर्ष के दूल्हे की मां पेशेंस का कहना है कि असल में सानेले मैसिलेला के दादा जी चाहते थे कि उनके मरने से पहले ही वे अपने पौते की शादी होते हुए देख लें, इसलिए ही यह शादी कराई गई है। वहीं 61 वर्षीय दुल्हन का कहना है कि उसकी सास झूठ बोल रही है असल में बात यह है कि यदि उन्होंने अपने लड़के की शादी न कराई होती, तो उनके घर में कुछ गलत हो जाता, इसलिए यह शादी परंपरा के निर्वाह करने के लिए हुई है। खैर, जो भी हो बेमेल शादी करने के बाद में जीवन सही तरीके से अपनी परिपाटी पर नहीं चल पाता है इसके बहुत से उद्धरण पिछले इतिहास से लेकर वर्तमान में भी उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here