स्वच्छता अभियान – 7 महीने की गर्भावस्था में 3 दिन गड्ढा खोद बनाया शौचालय

0
393

 

आज के दौर में सभी लोग स्वच्छता की ओर बढ़ने लगे हैं और प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान ने लोगों की स्वच्छता की ओर बढ़ती रूचि को और भी तेज गति दे दी है। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाने जा रहें हैं जिसने 7 महीने की गर्भावस्था के दौरान 3 दिन कड़ी मेहनत कर शौचालय के लिए गड्ढा खोद दिया। जी हां, आज हम आपको इस महिला के बारे में ही बताने जा रहें हैं जो लोगों के लिए आज स्वच्छता अभियान की एक स्टार प्रचारक बन चुकी है, आप को हम यहां यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महिला को 8 मार्च को, इसके इस हौसले के लिए सम्मानित भी किया है। आइए अब आपको बताते हैं इस महिला के बारे में।

Image Source:

इस महिला का नाम “खुरकुटे” है और यह महिला महाराष्ट्र के पालघर के नंदगांव की निवासी है। पिछले 7 महीने से यह गर्भवती महिला चाहती थी कि उसके घर में अब पक्का शौचालय बने और इसके लिए उसने ODF तकनीक को चुना, पर इस ODF तकनीक में घर के बाहर एक बड़ा गड्ढा शौच टैंक के लिए बनाया जाता है, बस फिर क्या था इस महिला ने उठाया फावड़ा और लग गई गड्ढा खोदने में। 3 दिन लगातार मेहनत कर इस गर्भवती महिला ने पर्याप्त गड्ढा खोद दिया। इस महिला को गड्ढा खोदता देख एक यूनिसेफ के कार्यकर्त्ता ने देख लिया, तो उसने महिला को आवश्यक सामान देकर उसकी मदद की। पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेस्वरं अय्यर ने भी इस महिला के हौसले की दाद देते हुए उसके जज्बे को सलाम किया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने भी इस महिला को सम्मानित भी किया है। खैर, हम तो यही कहेंगे कि यदि आपने स्वच्छता से रहने का फैसला कर ही लिया है और आप में अपने जीवन को बदलने का हौसला है, तो कोई भी परिस्थिति आपका रास्ता नहीं रोक सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here