इस 19 साल के लड़के से डर कर भागे पुलिसकर्मी, अंडरवीयर में छिपा कर बैठा था अजगर सांप

0
378
this 19 year old boy keeping a python in his pocket haunts policemen cover

वैसे तो सब लोग पुलिस से डरते हैं पर हालही में एक 19 वर्षीय लड़के ने पुलिस कर्मियों को ऐसा डराया की वे डर कर भागते नजर आए। यही कारण हैं कि वर्तमान में यह खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। पुलिस को यूं भागता देख आम लोगों का घबराना आम बात हैं। आपको बता दें कि महज 19 वर्ष के एक लड़के ने पुलिस को ऐसा डराया की उन्हें भागना पड़ गया। यह वाक्या उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी उस लड़के की तलाशी ले रहें थे। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस खबर के बारे में।

यह हैं पूरा मामला –

this 19 year old boy keeping a python in his pocket haunts policemenimage source:

यह खबर जर्मनी से आई हैं। यहां के एक शहर में एक 19 वर्षीय लड़का एक अन्य व्यक्ति के साथ तेज आवाज में चीख-चीख कर बात कर रहा था। आसपास के लोग लड़के की इस हरकत से परेशान थे इसलिए किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर लड़के की शिकायत कर डाली। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने देखा कि लड़का पूरी तरह नशे में धुत्त हैं। इसके बाद एक पुलिसकर्मी को शक हुआ की वह उनसे कुछ छुपा रहा हैं लिहाजा पुलिसकर्मियों ने लड़के की तलाशी ली।

पुलिसकर्मी उस समय डर गए जब लड़के के पास से उनको अजगर सांप का बच्चा मिला। अजगर सांप का यह बच्चा करीब 35 सेंटी मीटर का था। जिसे इस लड़के ने अपने अंडरवीयर में छुपाया हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया तथा अब पुलिस सांप के बच्चे के मालिक की खोज कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here