एलियंस के 13 बच्चों की मां हैं ये महिलाएं!

0
537

अंतरिक्ष में पृथ्वीवासियों ने बहुत पहले कदम रख दिए हैं और लम्बे समय से अंतरिक्ष के क्षेत्र में लगातार खोज हो रही है। जिसके कारण मानव के सामने बहुत से रहस्य उजागर हुए हैं, पर जहां तक बात परग्रहवासी यानि एलियन्स की है तो अभी तक इस बात की सही-सही कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि एलियंस वास्तव में हैं या नहीं। इसी बीच अमेरिका की दो महिलाओं ने खुद को एलियंस के 13 बच्चों की मां बताकर खलबली मचा दी है।

इन दोनों महिलाओं का कहना है कि इन्होंने एलियंस से न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाये, बल्कि वह उनके 13 बच्चों की मां भी बन चुकी हैं। ये दोनों महिलाएं अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस में रहने वाली हैं। इनका नाम ब्रिगेट नीलसन एरिजोना और एलुना वर्स है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार एलियंस से संबंध बनाने के जवाब में इन्होंने कहा कि यह उनका बेहद अच्छा अनुभव था।

image1Image Source: http://hindi.oneindia.com/

इन दोनों महिलाओं का कहना है कि इनके बच्चे अंतरिक्ष में एलियंस के साथ ही रहते हैं। नीलसन के अनुसार एलियंस सिर्फ उन्ही लेडीज को ले जाते हैं जो उनको जानना चाहती हैं और उनसे संबंध बनाना चाहती हैं। नीलसन का कहना है कि उनका संपर्क हमेशा एलियंस से बना रहता है।

इन महिलाओं ने अपने बच्चों के कुछ चित्र भी बनाये हैं। हालांकि इन चित्रों में दिख रहे बच्चे आम इंसानों की तरह ही हैं, पर इनकी आंखें इंसानों से काफी बड़ी और मोटी हैं। अभी तक इन महिलाओं के द्वारा बनाई गई तस्वीरों और उनके एलियंस से सम्बंधित दावों को सही साबित करने के लिए कोई ठोस सुबूत नहीं दिया गया है।

image2Image Source: http://images.patrika.com/

हालांकि कुछ समय पहले ही एक और महिला ने ऐसा दावा किया था कि एलियंस ने उसको चांद पर ले जाकर उसके साथ संबंध बनाये, पर इस दावे का भी अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here