आसमान से अचानक नीचे गिर पड़ी यह रहस्यमय वस्तु, देखने वाले रह गए चकित

0
517
रहस्यमय वस्तु

आकाश से रहस्यमय वस्तु गिरने के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक रहस्यमय वस्तु आकाश से नीचे गिरने का मामला सामने आया है। जब इस अनजानी वस्तु को गांव के लोगों द्वारा देखा गया तो वे सभी दंग रह गए। आपको बता दें कि यह अनजानी वस्तु पेरू देश के पूनों गांव में आकाश से गिरी है। पूनों गांव के लोग चकित रह गए जब उन्होंने आकाश से इस अजीब तथा विशाल गोले को गिरते देखा। आपको बता दें कि इस गांव में लैरकानुआहानी समुदाय के लोग निवास करते हैं।

रहस्यमय वस्तुImage source:

यह अजीबोगरीब घटना 27 जनवरी को पेरू में घटी थी और इससे एक ही दिन पहले सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में दिखाया गया था कि टिंगो मारिया शहर में आकाश से कई आग के गोले गिरते नजर आ रहे थे। आकाश से नीचे गिरी इस वस्तु को लोग उल्का पिंड मान रहें हैं। टिंगो मारिया शहर के आकाश में जो आग के गोले दिखाई पड़े थे उनके बारे में पेरू की एयरफोर्स ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि “आकाश से आग के गोले की तरह नजर आयी वह वस्तु SL23 रॉकेट हो सकता है।”

जबकि पेरू के फायर डिपार्टमेंट का दावा है कि आकाश से नीचे गिरी चीज कोई उल्कापिंड ही है। इस बारे में अपना बयान जारी करते हैं फायर डिपार्टमेंट का कहना है कि “लोकल नेवीगेशन सेंटर के अनुसार वह कोई उल्कापिंड ही है जो कि एकर रीजन तथा पेरू के बीच में गिरा था। उस समय कोई भी इंटरनेशनल फ्लाइट आकाश में नहीं थी इसलिए उसको विमान नहीं कहा जा सकता है।”

रहस्यमय वस्तुImage source:

इस संबंध में अंतरिक्ष वैज्ञानिक लेजेंड्रो फोनेस्को का कहना है कि “अभी तक यह नहीं कहा जा सकता है कि वह वस्तु कोई उल्का पिंड ही है। असल में पुराने उपग्रहों को अंतरिक्ष में ही छोड़ दिया जाता है और कभी कभी उनका कचरा नीचे की ओर गिर जाता है तथा पृथ्वी के वातावरण में आने के बाद उसमें आग लग जाती है।” कुल मिलाकर अभी तक यह नहीं कहा जा सकता है कि आकाश से नीचे गिरी वह रहस्यमय वस्तु आखिर क्या थी। लोग अपने ज्ञान के अनुसार तरह तरह के कयास लगा रहें हैं, पर अभी भी वास्तविकता का पता नहीं लग पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here