19 लाख में बिके ये दो खरबूजे, अब इन्हें खाएंगे या सजाएंगे 

0
699
खरबूजे

खरबूजा गर्मियों का एक ऐसा फल है जिसे गर्मीं के मौसम के दौरान खूब खाया जाता है। यह फल न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। आमतौर पर इनकी कीमत बहुत ज्यादा नही होती मगर हाल ही में इंडिया टाइम्स की एक खबर के मुताबिक जापान में 19.84 लाख रुपये में दो खरबूजे बिके हैं। क्या हुआ हैरान रह गए न, हम भी कुछ इसी तरह से चौंक गए थे। आपको बता दें कि यह दो प्रीमीयम क्वालिटी खरबूजे एक नीलामी के दौरान 29,300 डॉलर में बेचे गए। आमतौर पर प्रीमीयम खरबूजों की कीमत 6 से 10 हजार तक ही होती है, लेकिन आखिर यह दो खरबूजे इतने महंगे क्यों बिके, आइये जानते हैं।

आखिर इतनी कीमत क्यों हैं इनकी –

आखिर इतनी कीमत क्यों हैं इनकीImage source:

सब की तरह आपके मन में भी यह प्रश्न उठ रहा होगा कि आखिर इस फल की कीमत इतनी अधिक क्यों है तो आपको बता दें कि इसकी इतनी उच्च कीमत का राज जापान के सम्मान के साथ जुड़ा है। मौजुदा जानकारी के मुताबिक इन खरबुजों को युबरी नाम से जाना जाता है। इन खरबुजों के इतने उच्च दाम उत्तरी होक्काइडो की साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट की एक पैकिंग कंपनी द्वारा दिए गए है।

आकार व सुन्दरता तय करती है कीमत –

आकार व सुन्दरता तय करती है कीमतImage source:

जापान के किसान अपनी फसल की पैदावार को लेकर तो जनूनी है ही साथ वह अपनी फसल के आकार व उसकी सुन्दरता पर काफी ध्यान देते है। वह इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि खरबूजे की जो भी पैदावार हो रही है उसमे उगे खरबूजे एक दम गोल और बड़े आकार के हो। आकार सही न होने के कारण हर बार खरबूजों की काफी बढ़ी मात्रा खराब होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here