पढ़िए यह हैं दुनिया के पढ़ें लिखे आतंकी, इनके पास भी हैं आपकी ही तरह उच्च शिक्षा की डिग्रियां

0
471
आतंकी

 

अक्सर सुनने में आता हैं कि शिक्षा के आभाव में युवा भटक कर आतंक की राह पर चल पड़ते हैं, मगर यह सच नहीं हैं। माना जाता हैं कि पढ़ा लिखा व्यक्ति समझदार होता हैं और उसमें सही गलत की पहचान करने की क्षमता होती हैं लेकिन आज हम आपको जिन लोगों के बारे में बता रहें हैं उन्होंने इस कहावत को पूरी तरह से झूठा साबित कर दिया हैं। ये सभी लोग दुनिया में आतंक फ़ैलाने में अवल रहें हैं। यह हैं कुछ ऐसे पढ़े लिखे आतंकी जिन्होंने अपनी शिक्षा और ज्ञान का इस्तेमाल आतंक फ़ैलाने में किया।

1 – ओसामा बिन लादेन –

Osama Bin LadenImage Source: 

ओसामा बिन लादेन ने साल 2001 में अमेरिका में सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि लादेन सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री धारक था। उसने 1979 में अपनी सिविल इंजीनियरिंग पूरी की थी। इसके बाद में उसने इकॉनोमिक्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की उच्च शिक्षा भी ग्रहण की थी।

2 – अफजल गुरु –

Afzal GuruImage Source: 

अफजल गुरु ने 1991 में भारतीय संसद पर आतंकी हमला किया था। अफ़ज़ल की शुरूआती शिक्षा कश्मीर में हुई थी और बाद में उसने झेलम वेली मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री की था।

3 – हाफिज सईद –

Hafiz saeedImage Source: 

हाफिज सईद के बारे में तो अधिकतर लोग जानते ही हैं। वह अक्सर पाकिस्तान में बैठ कर भारत को लगातार धमकी देता रहता हैं। वह एक आतंकी के रूप में भी फेमस हैं और अमरीका ने भी उसको आतंकी मान उस पर प्रतिबंध लगा रखा हैं। बहुत कम लोग जानते हैं की सईद के पास न सिर्फ इस्लाम धर्म के गुरु के रूप में “हाफिज” की डिग्री हैं बल्कि उसके पास में दो दो मास्टर डिग्रियां भी हैं। बता दें कि हाफिज की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय से हुई हैं।

4 – रियाज भटकल –

Riyaz BhatkalImage Source: 

रियाज भटकल को इंडियन मुजाहिद्दीन आतंकी संघठन के संस्थापक के रूप में जाना जाता हैं। 2006 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट, 2007 में हैंदराबाद तथा 2008 में दिल्ली ब्लास्ट में इसी आतंकी का हाथ था। आपको जानकर हैंरानी होगी की रियाज़ ने इंजीनियरिंग की शिक्षा पाई हैं।

5 – अबू बक्र अल बगदादी –

Abu Bakr al-BaghdadiImage Source: 

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो आतंकी संगठन ISIS को न जनता हो। इस संघठन का मुखिया अबू बक्र अल बगदादी हैं। यह वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी माना जाता हैं। अबू बक्र के बारे में एक वेबसाइट का कहना हैं कि वह एक अच्छे परिवार में पैदा हुआ था और वह एक “इमाम” रह चुका हैं। आपको हम बता दे कि अबू बक्र ने इस्लामी विज्ञान विषय में मास्टर डिग्री और पीएचडी की हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here