दुनिया के इन अजीबोगरीब जीवों को देखकर हैरान हो जाएंगे आप

0
432

दुनिया बहुत बड़ी है और यहां बहुत से इस प्रकार के जीव जन्तु भी हैं, जिनके बारे में हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, यदि विज्ञान की मानें तो अभी तक 1367555 के जीव जन्तुओं का ही पता लग सका है, जो की इस दुनिया में रहने वाले सभी प्रकार की जीव प्रजातियों का मात्र 1 ही प्रतिशत है, तो आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि अन्य प्रजातियों में कैसे-कैसे जीव जन्तु होंगे। खैर, आज हम आपके लिए कुछ खास जीव जन्तुओं को लाएं हैं, जिन्हें यकीनन आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, ये सब देखने में जितने सुन्दर हैं, वहीं इनके कुछ गुण इन्हें खास बनाते हैं, आइए जानते हैं इन खास अजीबोगरीब जीव जन्तुओं के बारे में।

1- ब्लैंकेट ऑक्टोपस –
ब्लैंकेट ऑक्टोपस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये किसी चादर की तरह ही दिखाई देता है और इसकी लंबाई एक फ़ीट में भी हो सकती है, पर आप यह भी ध्यान रखें कि यह चादरनुमा ऑक्टोपस सिर्फ फिमेल ऑक्टोपस ही होता है यानी मेल ऑक्टोपस के अतने बड़े अंग नहीं होते।

2- द सुपरब बर्ड ऑफ पैराडाइस –
द सुपरब बर्ड ऑफ पैराडाइस को लोफोरिना सुपरबा के नाम से भी जाना जाता है। न्यू गुएना के जंगलों में ये सबसे ज्यादा पायी जाती है। यह एक पक्षी है पर इस प्रकार का पक्षी अपने शायद कभी देखा नहीं होगा।

fish2Image Source:

3- द पाचु फिश –
मछलियां आपने काफी देखी ही होंगी पर इंसानी दांत वाली मछली आपने कभी नहीं देखी होगी, इस मछली के आप इंसानी दांत देख सकते हैं। इंसानी दांतों वाली यह मछली देखने में काफी खतरनाक लगती है। यह मछली साऊथ अमेरिका में पाई जाती है और इसको वहां छोटी पिराह्ना के नाम से भी जाना जाता है। इस मछली के काटने से अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

fish3Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here