दुनिया के इन रहस्यों को जानकार चौंक जाएंगे आप, पढ़े यह खबर

0
392

दुनिया बहुत बड़ी है और यहां कई ऐसे रहस्य हैं जो आज तक नहीं सुलझ पाए हैं, कई प्रकार के रहस्य ऐसे हैं जिनको आज तक कोई भी नहीं जान पाया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में यहां बता रहें हैं, जानें इन रहस्यों के बारे में…

1- क्लियोपेट्रा की मौत –
क्लियोपेट्रा मिस्र की रानी थी पर वह अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया में प्रसिद्ध थी, आज भी क्लियोपेट्रा को लोग उनकी खूबसूरती के लिए याद करते हैं। क्लियोपेट्रा की मौत महज 38 वर्ष की उम्र में ही हो गई थी, परंतु उसकी मौत क्यों इतनी जल्दी हो गई और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। इस पर आज भी सवाल बने हुए हैं कुल मिलाकर क्लियोपेट्रा की मौत आज तक दुनिया में एक रहस्य बनी हुई है। लोगों में क्लियोपेट्रा के बारे में अलग-अलग तर्क हैं, पर वास्तविकता क्या है उसको कोई नहीं जानता है।

scientists-scratching1Image Source:

2- जैक द रिपर –
जैक नामक यह व्यक्ति लंदन में काफी फेमस हुआ है, यह लंदन का ही एक सीरियल किलर रहा है। इसने ईस्ट लंदन में 5 महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी थी ,जिसके बाद में पुलिस इसकी खोज में जुट गई पर आज तक कोई भी इसका असली चेहरा नहीं देख पाया है। आज तक किसी को नहीं पता लग पाया कि जैक नामक यह व्यक्ति आखिर था कौन।

scientists-scratching2Image Source:

3- स्टोनहेन्ज की इबारतें –
स्टोनहेन्ज असल में ग्रेनाइट के पत्थर हैं, जो की अमेरिका के जार्जिया राज्य के एल्बर्ट काउंटी नामक स्थान पर स्थित हैं। इन पत्थरों की विशेषता यह है कि इन पर अंग्रेजी, हिब्रू, हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं में कुछ अजीब बातें लिखी हुई हैं, जिनको आज तक कोई नहीं समझ पाया है। इसके अलावा आज तक यह भी नहीं पता लग सका है कि इन पत्थरों को यहां कौन लाया है तथा किसने इन पर ये शब्द लिखें हैं, आज भी ये पत्थर और इन पर लिखें शब्द लोगों के लिए रहस्य बने हुए हैं।

scientists-scratching3Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here