90 के दशक के ये सीरियल्स आपको ले जायेंगे फिर से बचपन के दिनों में

0
740
सीरियल्स

बचपन सभी को प्यारा लगता है और सभी लोग उसमें फिर से जाने की चाह रखते हैं इसलिए आज हम आपको 90 के दशक के उन सीरियल्स के बारे में बता रहें हैं जिन्हें आप अपने बचपन में देखा करते थे। उस दौर के सीरियल्स ऐसे थे, जिनके शुरू होते सड़कों से भीड़ खुदबखुद खत्म हो जाती है और लोग अपने-अपने टीवी के सामने बैठ जाते थे। आइये अब आपको रूबरू कराते हैं उन सीरियल्स से जो आपको फिर से बचपन में ले जायेंगे।

1 – महाभारत  

महाभारत  Image source:

यह सीरियल दूरदर्शन पर 1988 में शुरू हुआ था और 1990 तक लगातार चला था। इसमें नितीश भरद्वाज ने श्रीकृष्ण का अभिनय किया तथा मुकेश खन्ना जैसे दिगज्ज कलाकार ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। यह बहुत पॉपुलर सीरियल रहा था। आज भी यह कहीं कहीं बड़े परदे पर चलता दिखाई दे जाता है।

2 – अलिफ लैला  

अलिफ लैला  Image source:

दूरदर्शन पर यह सीरियल 1993 में शुरू हुआ था तथा 1997 तक चला था। इसका नाम अरबी शब्द “अल्फ लैला” से लिया गया था। रामानंद प्रोडक्शन का यह सीरियल बहुत फेमस रहा। इस सीरियल में भूत-प्रेत तथा जादू टोने को भारी मात्रा में दिखाया गया था। आपको बता दें कि अल्फ लैला को “अरबी का पंचतंत्र” भी माना जाता है।

3 – शांति

 शांतिImage source:

दूरदर्शन पर यह सीरियल 1994 में आया था। शांति: एक औरत की कहानीइस सीरियल का पूरा नाम था। दोपहर में आने वाला यह सीरियल एक महिला पत्रकार की कहानी पर अधारित था।

4 –  चंद्रकांता  

चंद्रकांता  Image source:

1994 से 1996 के बीच यह सीरियल लगातार दूरदर्शन पर चला था। यह बेहद पॉपुलर हुआ था। यह सीरियल साहित्यकार देवकी नंदन खत्री के उपन्यास चंद्रकांता से लिया गया था। इसमें दो राज्यों नौगढ़ तथा विजयगढ़ के बीच की कहानी को दर्शाया गया था।

5 – विक्रम और बेताल

विक्रम और बेतालImage source:

1993 में दूरदर्शन पर आया यह सीरियल लोगों की पहली पसंद बन गया था। इसमें सम्राट विक्रमादित्य के जीवन तथा उनके और बेताल के बीच की कहानियों को दिखाया गया था। यह एक लोकप्रिय और शैक्षिक सीरियल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here