ये है वे खास रेल रूट्स जो भारत को जोड़ते हैं अन्य देशों से

0
495

भारत के अंदर में यदि आप कभी भी सबसे बड़े ट्रेवल रूट की बातें करते हैं तो एक ही नाम उभर कर आता है भारतीय रेल। जानकारी के लिए आपको बता दें की भारतीय रेल दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। आज हम आपको भारतीय रेल के कुछ खास रूट्स के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, इन रूट्स की खास बात यह है की ये रूट्स भारत को अन्य देशों से जोड़ते हैं। हमारी कुछ ट्रेनें बांग्लादेश और भारत को कनेक्ट करती हैं तो कुछ ट्रेनें भारत को पाकिस्तान से भी कनेक्ट करती हैं। आइये जानते हैं इन ट्रेनों के खास रेल रूट्स के बारे में।

1- भारत-बांग्लादेश रेलवे –

india-dhaka-train1_146376-(1)Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

जानकारी के लिए आपको बता दें की कोलकाता से बांग्लादेश के ढाका, जो की वहां की राजधानी है तक “भारतीय मैत्री एक्सप्रेस’ नाम की एक ट्रेन चलती है। इन दोनों देशों के बीच चलने वाली ये एकमात्र ट्रेन है। देखा जाए तो यह रेल रुट कई दशक तक बंद रहा था पर इसको फिर से शुरू किया गया है, इस रुट पर रेल सप्ताह के 6 दिन चलती है।

2- भारत-नेपाल रूट-

account-188_1463769424Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

भारत के रक्सौल नामक स्थान से नेपाल के वीरगंज को एक 6 किमी लम्बा ट्रेन रुट जोड़ता है। पहले यह ट्रैक सिर्फ 1000 MM का था बाद में इसको बदल कर 1676 MM की लेन में तब्दील कर दिया गया। इस ट्रेक को सिर्फ सामान ढोने के लिए यूज किया जाता है, भारत से यहां पर नेपाल को काफी कुछ निर्यात किया जाता है इसलिए ही इस रुट को “लाइफ लाइन रुट” भी कहा जाता है।

3- भारत-पाकिस्तान –

train-22_1463769426Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

आपको शायद ही जानकारी हो की भारत की “समझौता एक्सप्रेस” और “थार एक्सप्रेस”, भारत को पाकिस्तान से जोड़ती हैं। ये ट्रेनें वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here