एलियंस के बनाएं ये हाईटेक स्थान देख कर चौंक जायेंगे आप, जानिए इनके बारे में

0
527
एलियंस

विदेशों में भले ही एलियंस के ऊपर बड़ी रिसर्च चल रही हो, पर अपने देश में एलियंस के बनाएं वे स्थान मिले हैं जो बहुत हाईटेक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज से करीब 2600 वर्ष पहले एलियंस ने हमारे देश के एक छोटे से गांव में एक मंदिर बनाया था। यह मंदिर बहुत हाईटेक है। जब वैज्ञानिकों ने इसका परीक्षण किया तो वे भी हैरान रह गए। एलियन के बारे में आज बहुत से लोग यह सोचते हैं कि आखिरकार वे कैसे दिखते हैं। असल में आज तक किसी ने उनको नहीं देखा, पर इस मंदिर में आकर आप उनके बारे में न सिर्फ काफी कुछ जान सकते हैं बल्कि उनकी आकृति का स्पष्ट अनुमान भी लगा सकते हैं। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस एलियन निर्मित मंदिर के बारे।

छत्तीसगढ़ के सिरपुर में हैं ये गुफा

एलियंसImage source:

आपको सबसे पहले हम बता दें कि यह मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य के एक छोटे से गांव में है। इस गांव के लोगों को पूर्व समय में यह जरूर पता रहा होगा कि एलियन आखिकार किस प्रकार से दिखते हैं। यदि इस बात पर विश्वास न किया जाए तो सवाल यह उठता है कि इस गांव के आसपास की प्राचीन गुफाओं में गांव के पुराने लोगों ने एलियंस तथा उनके विमानोंकी आकृतियों को किस प्रकार से चित्रित किया है। आपको बता दें कि इस गांव का नाम “सिरपुर” है। इस गांव में एक प्राचीन सुरंग मिली है। खास बात यह है कि यह प्राचीन सुरंग भूकम्परोधी है। इस गुफा के परिक्षण से पता लगा है कि यह करीब 2600 से वर्ष पहले निर्मित की गई थी। आश्चर्य की बात है कि उस समय मानव के पास भूकम्परोधी तकनीक नहीं थी तब यह गुफा किसने बना डाली।

गुफा में हैं एलियंस की आकृतियां  

एलियंसImage source:

गुफा के अंदर जब वैज्ञानिक गए तो वे हैरान रह गए क्योंकि गुफा के अंदर की दीवारों पर बहुत सी ऐसी आकृतियां बनी थी जो एलियंस के आकार को दर्शाती हैं। इन आकृतियों के साथ में कुछ अन्य आकृतियां भी थी जो एलियंस के स्पेस शटल के जैसी थी। जब यह बात फैली तो अमेरिका से इस स्थान पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण करने के लिए एक टीम भी आई थी। इस गुफा के पास एक मंदिर भी पाया गया है। कहते हैं कि 11 वीं शताब्दी में आये भूकंप के दौरान यहां का सारा इलाका खत्म हो गया था, पर इस गुफा तथा मंदिर को कुछ नहीं हुआ था। यही कारण है कि लोग मंदिर तथा गुफा के निर्माण को एलियंस से जोड़ कर ही देखते हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here