धरती के ये 4 रहस्य जिसे देख वैज्ञानिक भी हो गए हैं हैरान…

0
430

हमारी धरती पर मिली ऐसी रहस्यमयी चीजें जो आज भी एक रहस्य बनी हुई है, जिसके राज को विज्ञान भी समझ पाने में नाकाम रहा हैं। वे आज तक इस बात को नहीं जान पाए है कि आखिर रहस्य से भरी ये चीजें कब और कहां से पृथ्वी पर आई है। आर्कियोलॉजिस्ट इनके विषय पर आज भी खोज कर रहें हैं, कहीं पर ऐसी गुफाएं है जिस पर किसी पक्षी का पंजा है तो कहीं पर मानव निर्मित कहीं जाने वाली गुफाएं, जो कि एक रहस्य बनी हुई है। आज हम आपके सामने ऐसे ही कुछ रहस्य से भरे तथ्य बता रहें हैं जिनके बारे में विज्ञान भी परेशान है।

1. गुफा में मिले अपलैंड मो के अजीबो गरीब पंजे
अपलैंड मो यह ना उड़ सकने वाली चिड़िया का नाम है, जिसकी प्रजाति आज से 500 साल पहले ही विलुप्त हो चुकी है। जो कभी न्यूजीलैंड की शान हुआ करती थी, क्योंकि यह इसी देश में ही पाई जाती थी। लेकिन एक जगह किए गये शोध में मिली रिपोर्ट के देख रिसर्चर के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें माउंट ओवेन की गुफाओं में उन्हीं चिड़ियों के पंजे मिले। संरक्षित की गई यह निशानी पर 3000 साल पुरानी तारीख लिखी हुई थी। खोजकर्ताओं के अनुसार यह पंजा कब और कहां से आया, जिसके रहस्य से पर्दा आज भी नहीं उठ सका है।

mysterious-things1Image Source:

2. लॉन्गेयू ग्राटो
चीन के फॉनिक्स हिल पर बनी लॉन्गेयू की गुफाएं आज भी रहस्य बनी हुई हैं। ये गुफाएं मानव द्वारा निर्मित की गई हैं जो सिल्ट स्टोन से बनी हुई हैं। इस तरह की कोई एक नहीं बल्कि 24 गुफाएं हैं। जिसके रहस्य को आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। शोध के अनुसार पाई गई ये सभी गुफाएं 212 BCE की है।

mysterious-things2Image Source:

3. वयोनिच पाण्डुलिपी
पुरानी चित्रकारियों से बनी एक बुक जिसकी भाषा को लेकर कई लोग अपने-अपने अनुमान लगाकर काफी थक चुके है, इनके बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया है कि यह बुक किस भाषा में लिखी गई है। कोई इसे मेक्सिकन लैंग्वेज का नाम दे रहा है, तो किसी को यह बुक कोडेड एसियन लैंग्वेज लग रही है, पर कोई भी आज तक इसका अनुमान सही नहीं निकाल पाए है कि आखिर ये बुक किस भाषा से संबंधित है।

mysterious-things3Image Source:

4. स्टोन ऐज टनल
सुरंगों के बारे में तो आपने काफी सुना होगा पर यूरोप में पाई गई ये सुंरग काफी रहस्यमय है। इस सुंरग को देखकर की पता नहीं लगा पा रहा है कि इतनी बड़ी सुरंग आखिर बनाई किसने है।

mysterious-things4Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here