ये हैं देश के 5 सबसे प्रदूषित टूरिस्ट प्लेस

0
483
टूरिस्ट प्लेस

भारत देश अपनी संस्कृति और सभ्यता के अलावा अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से भी विश्वप्रसिद्ध है। देश में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां की सुन्दरता अविस्मरणीय और अद्भुत है। सलाना गर्मियों की छुट्टियों व अन्य मौकों पर लोग इन स्थलों की यात्रा के लिए जाते है। इन खूबसूरत नजारों का आनंद लेने विदेशों से भी लोग आते हैं। मगर आमतौर पर हम लोग केवल यहां की सुन्दरता से ही परिचित हो पाते हैं सिक्के के दूसरे पहलू पर शायद लोगों का कभी ध्यान ही नही गया। इन टूरिस्ट प्लेस पर आने वाले लोग चाहे जेबे भर के पैसा लाते हैं और यहां खूब उड़ाते है, मगर इसके बदले में वह जो गंदगी फैलाकर जाते हैं उसे देखकर आपका भी सुन्दरता से विश्वास उठ जाएगा। आईये देखते है देश के वह 5 टूरिस्ट प्लेस जहां की सुन्दरता अब गंदगी के आंचल तले छिपती जा रही है।

1. नैनीताल

 नैनीतालImage source:

नैनीताल भारत का एक ऐसा स्थान है जहां पर आपको प्रकृति के बहुत नजारों का अनुभव करने का अवसर मिलता है। मगर अब इसकी सुन्दरता कूड़े कचरे के तले छिपती जा रही हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट जाते समय अपनी सारी गंदगी तोहफे के तौर पर यहीं छोड़ जाते है। जिस वजह से आपको जगह जगह लिफाफों व गंदगी के ढेर नजर आएंगे। इसके अलावा साल 2000 के बाद हुए कंस्ट्रक्शन वर्क इसकी हालत और भी बत्तर कर दी है।

2. त्रिउंड

 त्रिउंडImage source:

रोमांच के शौकिन लोगों के लिए त्रिउंड पहली पसंद रहती है। हर साल हजारो लोग यहां आते है। यह स्थान ट्रैकिंग के लिए बहुत फेमस है। यहां के भागसुनाग क्षेत्र से 9 किमी की दूरी पर एक कैंप साइट मौजूद है। सैलानी इस स्थान पर खासतौर पर आते है। मगर ट्रैक पर आने वाले लोग ट्रैकिंग के बाद खुद तो वापिस चले जाते हैं लेकिन अपना कुड़ा कचरा यहीं फेंक जाते है।

3. दार्जलिंग

दार्जलिंगImage source:

एक समय था जब दार्जलिंग भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशन के तौर पर जाना जाता था, मगर अब यह देश के सबसे प्रदूषित हिल स्टेशन के रुप में जाना जाता है। इसका श्रेय भी हम जैसे लोगों को जाता है। इसके अलावा कुछ भागीदारी यहां के प्रशासनिक अधिकारियों की भी जिन्होंने मनचाही कंस्ट्रक्शन करवा करवा कर यहां की जमीन को तबाह कर दिया। यहां की हवा की बात करे तो उसका स्तर बेहद खराब है।

4. जयपुर

जयपुरImage source:

राजस्थान का मशहुर शहर जिस हम पिंक सिटी के नाम से जानते है, जहां एक समय पर बड़ी गिनती में टूरिस्ट पहुंचते थे, वह आज देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बन गई है। आज के समय अगर आप जयपूर की सड़कों पर घूमने निकलते हैं तो आपको सड़कों के किनारे जगह जगह कूड़े के ढेर ही मिलेंगे।

5. गोवा

 गोवाImage source:

गोवा देश का एक ऐसी जगह है जहां जाने की चाह हर नौजवान की रहती है। इसे भारत का वेगस भी कहा जाता है। मगर आज यह भी प्रदूषण की मार झेल रहा है। आपको बता दें कि यहां हर साल करीब 5 मिलियन सैलानी आते हैं और यही सैलानी जाते समय अपना सारा कूड़ा यहां के समुद्री तटों पर फेंक आते है जिस कारण हाल ही में गोवा के तटों को विश्व के सबसे प्रदूषित तटों में शुमार किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here