पेड़ पर नमाज पढ़ती रहस्यमयी जिन्न महिला का सच हुआ उजागर

0
521

अभी हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहा था, जिसके बारे में लोग ना जानें क्या-क्या कहानियां भी कहने लगे थे। ये घटना उत्तरप्रदेश के जौनपुर में घटी थी, जिसमें एक रहस्यमयी महिला को एक पेड़ की पतली सी टहनी पर नमाज पढ़ते हुए देखा गया था है और पल भर में वह महिला गायब भी हो जाती थी। हम ने भी इस जानकारी को आपके साथ साझा किया था। जिसका वीडियो अाप नीचे देख सकते हैं, लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ चुकी है। आप भी जाने आप था इस रहस्य का राज…

जाने इस वीडियों के सच को
उत्तरप्रदेश के जौनपुर के इस रहस्यमयी वीडियो का सच आखिर उजागर हो ही गया। इस सच के उजागर करने पहुंची मीडिया की टीम ने इसका रहस्य का खुलासा किया। पेड़ पर नमाज पढ़ती इस लड़की के वीडियों पर ना जानें कितनी कहांनिया गढ़ी जा चुकी थी, कुछ लोग इसे अल्लाह की भेजी जिन्नाद महिला बता रहे थे, तो कुछ लोग इसे परी बता रहे थे। परंतु हाल ही में किए गए खुलासे से पता चला है कि मेह नगर आजमगढ़ में रहने वाली शबीना नाम की यह लड़की शेखजादव मुहल्‍ले में अपनी करीबी जानकार निजामुद्दीन के घर में हुई शादी में शामिल होने के लिए आई थीं और उसी दौरान वो पेड़ पर चढ़कर नमाज अदा करने गई थी। जहां पेड़ पर चढ़कर नमाज पढ़ते समय इस महिला का वीडियों वहां के लड़को ने बनाकर पोस्ट कर दिया, जो काफी वायरल हुआ। इसे देख लोगों की जुबान पर कई तरह की कहानियां बनने लगी, जबकि लड़की शादी के बाद अपने गांव वापस लौट आई थी। ये सभी शादी के दिन ही हुआ था, इसके बाद वो कभी उस पेड़ पर नवाज पढ़ने नही गई। अभी लड़की अपने गांव में ही रह रही है। लड़की ने इस घटना के बारे में बताया कि वो अक्सर पेड़ पर चढ़कर ही नवाज अदा करती है। जिससे उसे अपने बेलेंस को बनाए रखने की भी आदत हो गई है। वह रोज रोज पेड़ पर ही नमाज पढ़ती है, पर लोगों ने इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया। लड़की ने यह बात भी जाहिर की कि जिस समय वो नमाज अदा करने उस पेड़ पर गई थी, उस समय उसके साथ 10 से 15 लोग भी नवीज पढ़ रहे थे, जिन्हें इस वीडियों में नहीं दिखाया गया है।

ये भी पढ़ेः-पेड़ पर नमाज पढ़ती यह महिला पल भर में हो जाती है गायब, देखे वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here