इस महिला की जीभ लगते ही ठीक हो जाती हैं खराब आंखें

0
498

आंखों का इलाज किसी डॉक्टर के पास ना जाकर यदि जीभ की सहायता से ही ठीक होने लगे, तो इस बात को जानकर आप कैसे महसूस करेंगे। खैर जो भी हो ये बात बिल्कुल सत्य है आंखों पर होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या का निदान करने के लिए एक महिला अपनी जीभ का सहारा लेती है। ये हैरान करने वाली घटना यूरोप के बोसनिया नामक शहर की है जहां पर एक बूढ़ी महिला खराब आंखों को चाट कर बीमारी को ठीक कर सकती है उसकी जीभ में पाई जाने वाली दैविक शक्तियों की मदद से वो आंखों की बीमारी को चाट कर ठीक कर देती।

woman-cures-eye-problems-by-licking1Image Source:

आंखों की हर तरह की बीमारियां दूर करने वाली 77 वर्षीय वृद्ध महिला हैवा सेबिक का मानना है वो मात्र आंखों की पुतलियां को ही चाटकर बीमारी को खत्म कर सकती है। हैवा बताती है कि उनकी जीभ में कई चमत्कारिक शक्तियां हैं। जिसके बारे में पहले लोग विश्वास नहीं करते थे, उनके पति भी इस बात से सहमत नहीं थें लेकिन जब उनके पति की आंख पर गहरी चोट आई और तो उन्होंने अपनी पत्नि की जीभ की मदद से आंखों की गहरी चोट को ठीक करवाया और देखा की वाकई में उनकी आंखे ठीक हो गई। तब जाकर उन्होंने अपनी पत्नि की दैविक शक्तियों को पहचाना।

woman-cures-eye-problems-by-licking2Image Source:

अब इस महिला के पास काफी दूर से लोग अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए आने लगे है। उनका कहना है कि अक्सर लोगों की आंखों की समस्या एलर्जी, कंजेक्टिवाइटस, आंखें का पानी सूख जाना और हाई आई प्रेशर जैसी शिकायत को लेकर पहुंचते हैं। जिसे दूर करने के लिए वो सबसे पहले अपनी आंखों के शराब में डुबोती है फिर जीभ को आंखों में डालकर चाटकर बीमारी को दूर करती है। जिससे आंखों की हर समस्या का निदान बड़ी ही असानी के साथ हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here