यह है दुनिया का सबसे महंगा सिक्का

0
1037

देखा जाए तो हर एक सिक्के पर उसकी कीमत लिखी ही होती है और कोई भी व्यक्ति सिक्के पर लिखी कीमत से ज्यादा मूल्य सिक्के के बदले नहीं देता। हालांकि कुछ सिक्के ऐसे होते हैं जिनकी कीमत उनके मूल्य से बहुत ज्यादा होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही सिक्के के बारे में बता रहे हैं जिसकी कीमत 67 करोड़ है। इस सिक्के को दुनिया का सबसे महंगा सिक्का कहा जा रहा है।

कैसा है यह सिक्का –

F58713_z-(1)Image Source :http://static.paisa.khabarindiatv.com/

इस सिक्के का नाम “फ्लोइंग हेयर सिल्वर डॉलर” है। यह सिक्का 1794 में बने 1758 चांदी के डॉलर क्वाइन में से एक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काफी एक्सपर्ट यह मानते हैं यह अमेरिका में बना पहला सिक्का था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इसको स्वयं जार्ज वाशिंगटन ने जांचा था। इस सिक्के की क्वालिटी अच्छी होने के साथ-साथ यह अमेरिका का पहला सिक्का भी माना जाता है, इसलिए ही इसकी कीमत बढ़ गई है।

दी टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार इस सिक्के को सन् 2013 में एक कलेक्टर ने 1 करोड़ डॉलर में खरीद लिया। भारतीय मुद्रा में यह रकम 67 करोड़ रुपए के करीब है।

article-2099031-11A6F3E8000005DC-159_638x636Image Source :http://i.dailymail.co.uk/

दूसरे नंबर के सबसे महंगे सिक्के की बात करें तो यह 1933 का 20 डॉलर का डबल ईगल चिन्ह का सोने का सिक्का था। यह सिक्का 2012 में 76 लाख डॉलर यानी करीब 40 करोड़ रुपए में बिका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here