दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज जहां से गुजरने में जा सकती हैं आपकी जान

0
516

ब्रिज के ऊपर से होकर गुजरने से डर तो लगता ही है अगर वहीं ब्रिज काफी ऊंचाई पर हो तो यह ब्रिज काफी डरावना भी लगने लगता है। जिसके ऊपर से गुजरने पर हमेशा जान जानें का खतरा बना रहता है। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही कुछ ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखने में खतरनाक होने के इनको पार करने में आम आदमी की सांसे भी रूक जाती हैं। इनमे से कोई ब्रिज हजारो फीट की ऊंचाई पर बने होने कारण खतरनाक है, तो कोई लकड़ी के टुकड़ों से बने होने के कारण काफी डरावना सा है। तो जानें इन्हीं खतरनाक और डरावने ब्रिज के बारें में…

1. हुसैनी ब्रिज, पाकिस्तान
लकड़ी के टुकड़ों से बना यह ब्रिज दुनिया का सबसे खतरनाक और डवरावना ब्रिज माना जाता है। यह ब्रिज हुंजा रिवर के ऊपर बना है। यह ब्रिज सबसे बहुत पुराना ब्रिज माना जाता है। इस ब्रिज से जो लोग भी गुजरते है अपने सामनें मौत को साक्षात् रूप से देखते है। यहां पर जाना अपनी मौत को बुलाने के समान ही है।

danger-bridge-in-world1Image Source:

2. काकुम केनोपी वॉकवे, घना
काफी चौड़ी नदी के बीच बना यह ब्रिज काफी खतरनाक है, इसे पार करने के लिए नेट की रेलिंग बनी हुई है। यह पूरा ब्रिज केवल लकड़ियों से तैयार किया गया है। जो नदी से महज 40 मी. की ऊंचाई पर बना हुआ है।

danger-bridge-in-world2Image Source:

3. रॉयल जार्ज ब्रिज, अमेरिका
यह ब्रिज दुनिया के सबसे बड़े ब्रिज में से एक माना जाता है। यह ब्रिज काफी खतरनाक और डरावना है। दोनों ओर खतरनाक पहाड़ियों और नीचे काफी गहरी नदी को पार करने के लिए ही इसे बनाया गया है। इस ब्रिज की ऊंचाई करीब 291 मीटर की और लंबाई 384 मीटर के करीब है। यह ब्रिज अर्कांसस नदी पर बनाया गया है।

danger-bridge-in-world3Image Source:

4. लैंगकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया
2004 में मलेशिया में बना यह ब्रिज 700 मी. ऊंचा है। काफी ऊंचाई पर बने होने के कारण इस ब्रिज के कुछ समय तक के लिए बंद भी कर दिया गया था। लेकिन फिर से दोबारा इसे आने-जाने के लिए खोल दिया गया है।

danger-bridge-in-world4Image Source:

5. प्यूंटे डे ओज्यूला ब्रिज, मैक्सिको
बड़ी-बड़ी पहाडियों के बीच में सो होकर बने इस ब्रिज की टोटल लंबाई 318 मी. है। लकड़ी के फ्लोर से बना यह ब्रिज काफी डरावना और खतरनाक है। जिस पर गुजरने से पहले ही लोगों को अपनी मौत का डर सताने लगता है।

danger-bridge-in-world5Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here