यह है देश का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, बाहुबली के महल जैसा बनाया है डिजाइन

0
931
दुर्गा

 

गणेश उत्सव की तरह ही नवरात्रों में भी देश के अलग अलग स्थानों पर भक्तों द्वारा दुर्गा पंडाल लगाए जाते हैं। इस वर्ष एक अनोखा पंडाल लगा है, जोकि बाहुबली फिल्म की तर्ज पर बनाया गया है। जी हां, इस पंडाल की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पंडाल देश का सबसे बड़ा तथा महंगा पंडाल भी है। वैसे तो नवरात्र पर दुर्गा पूजा हर स्थान पर मनाई जाती है पर अपने देश में दुर्गा पूजा के लिए पश्चिम बंगाल काफी मशहूर है। इस वर्ष यहां दुर्गा पूजा के लिए करीब 3 हजार से ज्यादा पंडालों का निर्माण किया गया है। इन पंडालों में एक ऐसा भी पंडाल है जिसके निर्माण में 10 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं। इस पंडाल की खासियत यह है कि यह बाहुबली-2 में माहिष्मती के महल के जैसा ही बनाया गया है। सीएम ममता बनर्जी ने इसे देश का सबसे महंगा पंडाल कहा है। आपको बता दें कि यह पंडाल कोलकाता के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में बनाया गया है। इस पंडाल को 3 महीने की कड़ी मुशकत के बाद 150 लोगों ने मिलकर बनाया है। श्रीभूमि क्लब के सचिव डी.के गोस्वामी ने इस पंडाल के बारे में बताते हुए कहा है कि बाहुबली फिल्म को दुनियां भर में सफलता मिली थी इसलिए ही हम लोगों ने उसी थीम पर पंडाल बनाया है।

दुर्गाImage Source:

इस पंडाल के मुख्य द्वार पर 2 हाथी सूंड उठाये हुए खड़े हैं तथा आगे कुछ दुरी पर 8 दरवान निर्मित किये गए हैं। पंडाल के अंदर के भाग में एक विशाल झूमर पंडाल के आतंरिक भाग की शोभा बढ़ा रहा है तथा वहीं पर मां दुर्गा की सोने, चांदी तथा हीरों से जड़ी प्रतिमा स्थित है। इस पंडाल की ऊंचाई 110 फिट की है तथा इसकी सुरक्षा में 300 जवान लगाए गए हैं। इस प्रकार से कोलकाता में बना यह पंडाल वर्तमान में न सिर्फ सबसे बड़ा पंडाल है बल्कि सबसे महंगा पंडाल भी है। सोशल मीडिया पर इस पंडाल की तस्वीरें कॉफी शेयर की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here