दूल्हा रहता था बंदरों से परेशान, शादी में सुसराल से तोहफे के रुप में मिला लंगूर

0
924
बंदरों

कभी कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिसके बारे में सोच कर भी हंसी आ जाती है। सोचिये जो बंदा बंदरों से डरता हो यदि उसको शादी में लंगूर मिल जाएं तो उसका क्या हाल होगा। हालही  में एक ऐसी रोचक घटना सामने आई है। आपको सबसे पहले बता दे कि यह मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना गांव का है। यहां के रहने वाले संजय अपने क्षेत्र के बंदरों से बहुत ज्यादा परेशान थे। वह चाहते थे कि बंदरों से बचने के लिए किसी लंगूर को पाल लें ताकि बंदर उनके खेत तथा घर में किसी प्रकार की समस्या पैदा न कर सकें। जब संजय इस बारे में विचार कर रही रहें थे तो इसी बीच उनकी शादी की बात चल पड़ी और शादी भी हो गई। शादी में लड़की पक्ष वालों के यहां से जो सामान संजय के घर भेजा उसको देख कर सभी गांव वाले हैरान रह गए।

दुल्हन पक्ष ने गिफ्ट किया लंगूर –

दुल्हन पक्ष ने गिफ्ट किया लंगूर -Image source:

आपको बता दें कि वधू पक्ष की ओर से संजय को जो सामान दिया गया था। उसमें एक लंगूर भी था। लंगूर को देखकर संजय हैरान रह गए। लंगूर को दुल्हन पक्ष द्वारा देने की बात गांवभर में आग की तरह से फैल गई। इसी कारण बहुत से लोग संजय के घर लंगूर को देखने आने लगे। यहां आपको बता दें कि लंगूर भी बंदर जैसी ही प्रजाति का प्राणी होता है पर लंगूर से बंदर डरते हैं। यही कारण था कि संजय बंदरों की समस्या से बचने के लिए लंगूर पालने का विचार कर रहा था।

संजय की शादी जींद जिले की ऋतु नामक लड़की से हुई थी। संजय ने दुल्हन पक्ष वालों द्वारा दिए गए लंगूर के बारे में बताते हुए कहा कि “मैं खुद लंगूर पालना चाहता था ताकि बंदरों की समस्या से छुटकारा मिल सके। लेकिन यह बात पता नहीं कैसे लड़की वालों को पता लग गई, जिसके बाद उन्होंने ही शादी में लंगूर गिफ्ट कर दिया।खैर गांव में लंगूर को देख कर सभी लोग खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here