यह है दुनिया का सबसे बड़ा चूहा, बिल्ली से भी बड़ा है इसका आकार

0
1480
चूहा

 

चूहे आपने बहुत से देखे होंगे, पर क्या आपने दुनिया का सबसे बड़ा चूहा देखा है। यदि नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे चूहे के बारे में बता रहें हैं जिसको दुनिया का सबसे बड़ा चूहा माना जा रहा है। जरा सोचिये कि आपके सामने अचानक से बिल्ली से भी बड़ा चूहा आ जाए तब आप क्या करेंगे। जाहिर है आप उस चूहे को देख कर घबरा जायेंगे। हाल ही में एक ऐसा ही चूहा ब्रिटेन के न्यू आर्सफोर्ड में पाया गया। इस चूहे को देख कर पेस्ट कंट्रोलर भी घबरा गया। यह वाकया न्यू आर्सफोर्ड के घर के गार्डन से सामने आया है। असल में वहां पर Daren George नामक एक पेस्ट कंट्रोलर चूहे को पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे थे और उनके जाल में एक विशाल चूहा फंस गया।

चूहाImage Source:

इस चूहे को देख कर Daren George खुद घबरा गए। उन्होंने कहा कि “मैंने कभी इतना बड़ा चूहा नहीं देखा है। इसको देख कर तो बिल्ली भी घबरा जाएगी।” आपको बता दें कि इस चूहे की लंबाई 1.66 फीट (20 इंच) हैं। यह ब्रिटेन में अब तक के पाया गए चूहों में सबसे बड़ा है। कुछ लोग इसको दुनिया का सबसे बड़ा चूहा भी बता रहें हैं। आपको बता दें कि ब्रिटेन में कई ऐसी बीमारियां सामने आई है जो चूहों के कारण फैलती हैं इसलिए ब्रिटेन सरकार ने यहां सफाई अभियान चलाया हुआ है। ब्रिटेन के एक्सपर्ट का मानना हैं कि 20 लाख से ज्यादा चूहे सिवर्स में तथा 35 लाख से ज्यादा चूहे शहरी इलाकों में मौजूद हैं। हाल ही में पकड़े गए इस विशाल चूहे से पहले भी ब्रिटेन में एक पाया गया था जिसकी लम्बाई 19 इंच थी। यह एक सीवर से मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here