यहां पाए जाते हैं दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ

0
793

वैसे तो मगरमच्छ की औसत लंबाई 8 से 10 फीट की ही होती है पर आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जहां पर दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ पाए जाते हैं। जी हां, आज हम आपको बता रहें हैं एक ऐसे स्थान एक बारे में जहां पर दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ पाए हैं, आइये जानते हैं इस स्थान के बारे में…

Image Source:

दुनिया में सबसे बड़े मगरमच्छ ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं, इस बात का शायद आपको पता न हों पर हम आपको बता दें कि असल में सामान्यतः मगरमच्छ की लंबाई 8 से 10 फुट ही होती है, पर ऑस्ट्रेलिया में जो मगरमच्छ पाए जाते हैं इनकी लंबाई 18 फुट तक पाई जाती है। इसके अलावा भी ऑस्ट्रेलिया में काफी कुछ ऐसा पाया जाता है जिसकी लंबाई हमारे देश में पाए जाने वाली चीजों से कहीं ज्यादा होती है और इन्हीं चीजों में से एक है “केंचुआ”। जी हां, वैसे तो हमारे देश में केंचुएं बहुत छोटे आकार के होते हैं, पर ऑस्ट्रेलिया में पाए जानें वाले केंचुओं की प्रजाति की लंबाई 3 फुट की होती है। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के बीच पर आपको ‘जैली फिश” भी बड़े आकर की मिलेगी, यह जैली फिश सामान्य जैली फिश की तुलना में काफी बड़ी होती है, इसकी लंबाई करीब 5 फीट तक की होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here