113 सालों में कई बार बदले गए दस के नोट

0
411

देश में वर्षों पहले से ही चीजों को खरीदने के लिए एक विशेष मुद्रा का प्रयोग किया जाता रहा है। यह मुद्रा हमारी अर्थव्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में मदद करती है। कुछ लोगों को अपनी इस मुद्रा को संभालकर रखने का बहुत शौक होता है।

ten rupees note11Image Source:http://i9.dainikbhaskar.com/

जिसके कारण ही पुरानी वस्तुओं को कई वर्षों बाद भी देखने का मौका मिल पाता है और लोग उस वस्तु के विकास क्रम को भी समझ पाते हैं। इंदौर के एक युवक के पास 1904 में जारी किया गया दस का नोट है। उस समय के इस नोट में कई खूबियां मौजूद हैं, जिससे आप भी अंजान हैं।

ten rupees note10Image Source:http://i9.dainikbhaskar.com/

इंदौर के प्रभात कुमार के पास 113 वर्ष पुराना एक दस का नोट है। इस नोट को प्रभात कुमार ने करीब 60 सालों से संभाल कर रखा है। यह नोट प्रभात को उसकी दादी से मिला था। इस नोट में कई खूबियां हैं। यह नोट 1904 में तत्कालीन भारत सरकार द्वारा जारी किया गया था।

ten rupees note9Image Source:http://i9.dainikbhaskar.com/

उस दौरान भारत में अंग्रेजों का शासन था। इस दस के नोट पर लार्ड हैरीसन के साइन हैं। यह नोट आज के नोट से कुछ ज्यादा अलग नहीं था, लेकिन इसमें चारों ओर नोट का नंबर लिखा हुआ है। साथ ही यह नोट पारदर्शी है और नोट में एक ही तरफ छपाई की गई है।

ten rupees note7Image Source:http://3.bp.blogspot.com/

इसके अलावा इसमें अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, गुजराती और बंगाली भाषा का प्रयोग किया गया है। कुछ वर्षों पहले इस नोट की जानकारी गवर्नर के द्वारा भी ली गई थी। साथ ही इस नोट को गवर्नर के रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। यहां हम आपको कुछ तस्वीरें भी दिखा रहे हैं, जिनमें आप पिछले 114 वर्षों में कई बार बदले गए 10 के नोटों का रूप देख सकते हैं।

ten rupees note6Image Source:https://upload.wikimedia.org

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here