आसमान से बारिश के रूप में गिरी ये अजोबोगरीब चीजें

0
1511

आसमान से गिरने वाली बारिश का मजा ही अलग होता है। जिसको लोग काफी मस्ती के साथ इन्जॉय करते हैं। अगर आज हम आपको बतायें कि बारिश के रूप में आसमान से कई बार अजीबो गरीब चीजें भी गिर चुकी हैं जिसमें मीट से लेकर मकड़ियां तक शामिल हैं तो आप यकीन करेंगे। नहीं ना, लेकिन ये सच है। आसमान से कई बार बारिश के रूप में कई अजीबोगरीब चीजें गिरी हैं। जिनको लोगों ने खुद अपनी आंखों से देखा है। हालांकि कई मामलों में वैज्ञानिक इनके ठोस कारणों का पता नहीं लगा पाए, लेकिन आसमान से गिरने वाली ऐसी नामुमकिन चीजों के बारे में लोगों ने जरूर बड़े-बड़े दावे किए हैं। तो चलिए जानते हैं बारिश के रूप में आसमान से गिरने वाली अजीबो गरीब चीजों के बारे में जिनको देखकर लोगों ने किए कैसे-कैसे अजीबोगरीब दावे।

मीट की बारिश

jjImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

हमें मालूम है कि आसमान से मीट की बारिश होने के बारे में सुनते ही आप इसे महज एक मजाक समझेंगे, लेकिन यह एकदम सच है। ऐसा साल 1876 में अमेरिका के एक स्टेट केनटकी में हुआ था। यहां आसमान से बारिश के रूप में मीट की बारिश हुई थी। लोगों के अनुसार करीब 4 से 5 मिनट तक आसमान से चार इंच के मीट जैसे टुकड़े गिरे थे। जिसको लोगों ने चखा था। वो उन्हें किसी भालू के मीट की तरह लगे। वहीं, वैज्ञानिकों ने जब इन टुकड़ों की जांच की तो बताया कि शायद यह एक तरह का बैक्टीरिया था, जो बादलों में जमा हो गया था और बारिश के पानी के साथ आसमान से गिरा।

स्टार जैली की बारिश

hhImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

स्टार जैली की बारिश होने का मामला साल 2009 का है। जब स्कॉटलैंड के कई पहाड़ी इलाकों में आसमान से अचानक स्टार जैली की बारिश देखी गई थी। हालांकि इस स्टार जैली के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिकों ने काफी जांच भी की, लेकिन फिर भी इसके पीछे के कारणों का सही पता नहीं चल पाया। यह आज तक महज एक राज ही बना हुआ है। जिसके बाद माना ये भी गया कि ये शायद आसमान से गिरा कोई फंगस हो।

मकड़ियों की बारिश

qImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

मकड़ियों की बारिश सुनने में अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन साल 2007 के अप्रैल में अर्जेंटीना में एक ऐसा मामला सामने आया था जहां पर अचानक ही मकड़ियों की बारिश शुरू हो गई थी। अचानक आसमान से बरसने वाली मकड़ियों की बारिश को कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद भी किया था। जिसके बाद ये काफी लंबे समय तक लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी रही। वहीं, लोग यह देखकर हैरान थे कि अचानक आसमान से इतनी मकड़ियां कैसे गिर रही हैं। जिनके गिरने के कारण वहां की सड़क पूरी तरह से मकड़ियों से भर गई थी।

रंगीन बर्फ की बारिश

jjjjjImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

2007 में रूस में रंगीन बर्फ की बारिश होना सचमुच लोगों के लिए एक हैरान कर देने वाली बात थी। हालांकि लोगों को देखने में यह काफी अच्छी लग रही थी। लोगों ने बताया कि इस बारिश के साथ पड़ने वाली बर्फ से उनको संतरे की खुशबू का अहसास हो रहा था, जो कि देखने में हरी और कुछ पीली सी थी। हालांकि इस रंगीन बर्फ की बारिश के बारे में ज्यादा जानने के लिए जांच तक की गई, लेकिन काफी समय तक जांच करने के बाद भी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई।

बता दें कि यह बारिश रूस के कई इलाकों में हुई थी। जिसके बाद ये काफी लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बनी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here