समुद्र में मिला अजीबो-गरीब प्राणी, लोग कह रहें हैं एलियन

0
716

ऐसा माना जाता रहा है कि समुद्र की अथाह गहराइयों में ढेरों रहस्य समाए हुए हैं। हालही में एक नया रहस्य समुद्र से ही सामने आया है। इसको देख कर कोई भी इस रहस्य को सुलझाने में कामयाब नहीं हो सका है और वर्तमान में वैज्ञानिक इसको सुलझाने में लगे हुए हैं। असल में समुद्र में जहाज के सामने एक ऐसा जीव अचानक आ गया, जिसको पहले कभी नही देखा गया था। सभी लोग इस जीव को देख कर चकित थे, परंतु इस जीव की पहचान कोई नहीं कर सका। इस जीव का आकार काफी बड़ा है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।

Arabian sea 1Image Source:

यह घटना है अरब की खाड़ी की और यहां पर समुद्र में जहाज के मछुआरों को एक विशाल जीव पानी में तैरता हुआ मिला, लोगों ने इसको देखा और इसको मृत पाया, इसमें से काफी बदबू आ रही थी। समुद्र के जहाज में सवार मछुआरों ने इस जीव को पहचानने की काफी कोशिश की, लेकिन वे इसको पहचान नहीं पाए। जिन लोगों ने इसको देखा उनमे से कुछ लोग इस जीव को एलियंस बता रहें थे और कुछ लोग इसको दुर्लभ व्हेल कह रहें थे। कुछ लोगों का कहना था कि यह किसी समुद्री जीव की बॉडी है, जो गल गई है इसलिए इसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
डॉ. गैरी ग्रिग्स, जो कि यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में मरीन साइंस के डायरेक्टर हैं ने इस बारे में कहा है कि “मैं अपनी जानकारी और एक्सपीरिएंस के आधार पर कह सकता हूं कि ये व्हेल थी। हालांकि, बॉडी की कंडीशन को देखकर इसकी वास्तविक प्रजाति की पहचान मुश्किल है। बता दें कि हाल ही में जापान में भी इस तरह का एक जीव दिखाई दिया। जिसे कुछ लोग व्हेल तो कुछ शार्क बता रहे हैं।” अभी तक इस जीव कोई सही पहचान नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here