व्हेल के अंदर से निकली ऐसी चीज जिसको जानकर दंग रह जाएंगे आप

0
567

 

जीव-जंतुओं से जुड़ी बहुत सी खबरें इस प्रकार की सामने आती हैं जिन पर विश्वास करना कठिन हो जाता है। हाल ही में एक व्हेल के पेट में ऐसा कुछ निकला जिसको देखकर सभी लोग चकित रह गए। जी हां, हम आज आपको एक ऐसी ही घटना की जानकारी दे रहें हैं, जो की वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, क्योंकि इस घटना में व्हेल मछली के पेट से कुछ ऐसी वस्तुएं निकली हैं जिनको देखकर सभी लोग चकित रह गए, आइए जानते हैं इस घटना के बारे में।

Image Source:

सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह घटना नॉर्वे की है, यहां के शोट्रा (Sotra) आइलैंड पर एक व्हेल मृत अवस्था में लोगों को मिली थी। इस व्हेल मछली को देखकर सभी लोग चकित रह गए। रिसर्चर इस व्हेल के मरने के कारणों को पता लगाने के लिए अपने साथ ले गए और उन्होंने जब इस व्हेल मछली का पेट काट कर देखा, तो सभी लोग हैरान रह गए। क्योंकि इस व्हेल के पेट में से करीब 30 प्लास्टिक बैग मिलें। डॉक्टर Terje Lislevand जो इस व्हेल पर रिसर्च कर रहें थे, उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सामान व्हेल के पेट में मिलना कोई आश्चर्य की बात नहीं है, पर इतनी बड़ी मात्रा में मिलना बहुत दुखद है। व्हेल का पेट प्लास्टिक के थैलों से भरा गया होगा और उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही होगी। साथ ही उसके पेट में भी दर्द होगा ही यह काफी दुखद स्थिति है। लोगों का कहना है कि प्रतिवर्ष समुद्र में लाखों की संख्या में प्लास्टिक बैग्स फेंके जाते हैं और इनसे बहुत से जलीय जीवों की मृत्यु हो जाती है। आम आदमी को इस बारे में विचार करना चाहिए और समुद्र के वातावरण को शुद्ध रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here