प्रतिभा – सिर्फ 6 वर्ष की यह बच्ची और दे रही हैं 10वीं की परीक्षा

0
307
Six years old girl appears in board exams cover

भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, हाल ही में सामने आई महज 6 वर्ष की इस बच्ची को जनरल नॉलेज के 800 सवालों के जवाब याद हैं। जी हां, आज हम आपको जिस बच्ची से रूबरू करा रहें हैं, उसकी उम्र महज 6 वर्ष है, पर उसकी प्रतिभा को देखकर बड़े-बड़े अपने दांतों तले अंगुलियां दबा लेते हैं। इस लड़की को इतनी कम उम्र में जनरल नॉलेज के 800 सवालों के जवाब मुंह जुबानी याद हैं।

असल में इस लड़की को पढ़ाई में बहुत ज्यादा रूचि है। कुछ समय पहले सामने आये “गूगल बॉय कौटिल्य” आपको याद ही होगा। यह छोटा बच्चा भी अपनी प्रतिभा के कारण दुनिया भर में मशहूर हुआ था। अब यह बच्ची सामने आई है जो अपनी याददाश्त और प्रतिभा के बल पर आने वाले दिनों में 10वीं की परीक्षा दे सकती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस बारे में।

आपको हम बता दें कि इस बच्ची का नाम “विभूति” है और यह महज 6 वर्ष की है। विभूति की याददाश्त आम लोगों से काफी ज्यादा है। इसको पढ़ना-लिखना बहुत पसंद है। विभूति संस्कृत और अंग्रेजी के बड़े-बड़े वाक्यों को बहुत ही आसानी से पढ़ लेती हैं। इसकी प्रतिभा को देखकर सभी लोग हैरान हैं।

वर्तमान में इस मासूम की प्रतिभा को तराशने के लिए BBRF (ब्रेन बिहेवियर रिसर्च फाउंडेशन) ने अपनी पहल की है। BBRF की इस पहल के कारण अब विभूति कैल्कुलेशन और लॉगिरिथम में भी बहुत तेज हो चुकी है। BBRF ने अपनी स्टडी में पाया कि इस बच्ची का IQ लेवल आम लोगों से काफी ज्यादा है, इसलिए ही यह कठिन चीजों को भी बहुत ही आसानी से सीख लेती है। यह बच्ची 10वीं क्लास के फार्मूलों को आसानी से बता देती है और अब यह बच्ची 10 वीं क्लास की पढ़ाई कर रही है, ताकि यह आने वाले दिनों में 10वीं की परीक्षा दे सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here