हैरान कर देने वाले कुछ मेडिकल केस

0
398

दुनिया में यूं तो ऐसी बहुत सी चीजें है जो किसी को भी हैरान कर सकती हैं। आप चाहे किसी स्थान की बात करें या फिर किसी जीव जन्तु की, हर किसी में कुछ ऐसा तो होता ही है जो किसी को भी हैरान कर सकता है, लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे इंसान भी हैं जिन्हें देख कर आप हैरान हो जाएंगे। भारत में

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने जन्म के साथ ही ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जिसके कारण उनका रूप ही बदल गया है।

वैसे तो ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि ये लोग अगर डॉक्टर के पास जाएं तो अपना इलाज करा सकते हैं, लेकिन कई बार डॉक्टर भी इनकी मदद नहीं कर पाते। अगर हम भारत की बात करें तो केवल यहीं 100 से भी ज्यादा केस ऐसे हैं जो कि बहुत अजीब हैं और उनमें डॉक्टर भी कुछ नहीं कर पाते। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों को बारे में बताने जा रहे हैं जो कुछ इसी तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन बड़ी बात यह है कि इसके बाद भी वह अपनी जिंदगी को खुशी से जी रहे हैं।

1. मोहम्मद कलीम-

1Image Source: https://i.ytimg.com/

मोहम्मद कलीम झारखंड के रहने वाले हैं। वह लोक्लाइज्ड गेंटिज्म बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में हाथ का आकार जरूरत से ज्यादा बड़ा हो जाता है। मोहम्मद कलीम के साथ भी कुछ इसी तरह की समस्या है। उनके हाथ उनके शरीर के आकार से बहुत बड़े हैं।

2. लक्ष्मी-

2Image Source: http://s4.scoopwhoop.com/

लक्ष्मी बिहार की एक बहुत छोटी बच्ची है। जिसे लोग देवी लक्ष्मी के नाम से पुकारते हैं क्योंकि इस बच्ची के शरीर में दो से ज्यादा हाथ हैं। असल में लक्ष्मी को इसचियोंपागस कंजोईंड ट्विन्स नामक बीमारी है। इस बीमारी में दो अंग बन जाते हैं। जिसे देख कर ऐसा लगता है मानो दो इंसान एक साथ जुड़ गए हैं।

3. ज्योति आम्गे-

3Image Source: https://arb.rt.com/

ज्योति की हाइट बहुत ही कम है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि हाइट कम होना कोई अजीब बात नहीं है तो आपको बता दें कि ज्योति की हाइट केवल 24.7 इंच ही है। ज्योति को जो बीमारी है उसे एकोण्ड्रोप्लासिया कहा जाता है। इस रोग में एक सीमा तक ही हाइट बढ़ती है।

4. ड्राकुंकुलियासिस-

AP I GHA GHANA GUINEA WORMImage Source: http://cdn1.spiegel.de/

ये एक ऐसी बीमारी है जिससे राजस्थान में बहुत से लोग पीड़ित हैं। ये बीमारी गंदा पानी पीने से होती है तथा इसमें शरीर में फफोले हो जाते हैं। इस बीमारी का इलाज शरीर पर मौजूद फफोलों में से गंदा पानी निकाल कर किया जाता है।

5. ट्विंकल द्विवेदी-

5Image Source: http://warnet.ws/

ट्विंकल को अगर आप देखेंगे तो आपको ये लगेगा ही नहीं कि वो किसी बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन ट्विंकल को हेमोलाक्रिया नामक बीमारी है। इस बीमारी में आंखों से रक्त निकलता है। ट्विंकल के साथ कुछ ऐसा है कि वो जब रोती है तो उसकी आंखों से पानी के स्थान पर रक्त निकलता है।

6. रिंकू देवी-

6Image Source: http://i0.wp.com/

क्या आपने ये सुना है कि किसी महिला के दो गर्भाशय हैं। हमें लगता है कि ये एक नामुमकिन सी बात है, लेकिन ऐसा नहीं है। रिंकू के शरीर में दो गर्भाशय हैं। जिसकी मदद से उसने 2011 में दो बच्चों को जन्म दिया है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि वो बच्चे स्वस्थ नहीं होंगे तो ऐसा नहीं है। दोनों ही बच्चे स्वस्थ हैं। दरअसल रिंकू को अटरस डीडेफ्स नामक बीमारी है। इस बीमारी में शरीर में दो गर्भाशय बन जाते हैं। रिंकू के दोनों बच्चे उसके अलग-अलग गर्भ से पैदा हुये हैं।

7. संजू भगत-

7Image Source: http://www.korzik.net/

अगर हम आपसे ये कहें कि एक पुरुष प्रेग्नेंट है तो आप हमारी बात पर यकीन नहीं करेंगे, पर ये सच है। नागपुर के संजू भगत फेटस इन फेटू नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में एक मनुष्य के अन्दर एक और इंसान हो जाता है। संजू की इस बीमारी का पता तब चला जब को 36 वर्ष का हुआ। तब उसके घरवालों को पता चला कि संजू के गर्भ में उसका छोटा भाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here