महेन्द्र सिंह धोनी से जुड़ी चौंकाने वाली बातें

0
354

महेन्द्र सिंह धोनी अपने समय के सबसे तेज बैटिंग करने वाले क्रिकेट के शहंशाह के रूप में उभर कर सामने आये थे। क्रिकेट के क्षेत्र में आकर उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर एक अलग पहचान कायम कर ली थी। लोग सिर्फ उनके चौके छक्के की बरसात को देखने के लिए आते थे। हर जगह सिर्फ धोनी की ही चर्चा होती थी। आज भले ही धोनी ने क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया हो पर लोग उनके बेहतरीन खेल को नहीं भूल सकते। आज वो एक उम्दा क्रिकेटर के रूप में लोगों के दिल में अपनी गहरी छाप छोड़ चुके हैं।

महेन्द्र-सिंह-धोनी-अपने-समय-के-सबसे-तेज-बैटिंग-करने-वालेImage Source :https://i.ytimg.com/

जानें धोनी से जुड़ी कुछ खास बातों को..

1.चौके छक्कों की बौछार करने वाले धोनी को कभी क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल से प्यार था। अपने इस प्यार को वो रह-रह कर जाहिर करते भी नजर आए हैं। पढ़ाई के दौरान इस खेल में वो टीम के गोलकीपर रहकर खेला करते थे। फुटबॉल के अलावा उनकी रुचि बैडमिंटन में भी देखी गई है।

2. महेन्द्र सिंह धोनी के बालों को भी काफी सराहा गया, पर क्या आप जानते हैं इस हेयर स्टाइल का सबसे बड़ा कारण क्या रहा है। धोनी फिल्म स्टार जॉन अब्राहम के सबसे बड़े दीवाने हैं।

3. महेंन्द्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में भर्ती होने की चाहत काफी समय पहले से ही रही है। सेना में भर्ती होना उनका एक सपना भी रहा है। सेना में भर्ती होने के लिए उन्होंने पैराजंपिग की 20 दिनों की ट्रेनिंग भी ली। ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने एएन-32 विमान से देसी पैराशूट के सहारे 1250 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर सबको हैरान कर दिया था। इस छलांग को लगाने के बाद आसमान से जमीन तक आने में उन्हें करीब 70 सेकेंड का समय लगा था।

चौके-छक्कों-की-बौछार-करने-वाले-धोनी-को-कभी-क्रिकेट-सेImage Source :http://images.indianexpress.com/

4. महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनने का दर्जा प्राप्त हुआ।

महेन्द्र-सिंह-धोनी-के-बालों-को-भी-काफी-सराहा-गया-पर-क्याImage Source :http://img01.ibnlive.in/

5. महेंद्र सिंह धोनी को कार व बाइक चलाने का काफी शौक है। इसके लिए उनके पास आज के समय में करीब दो दर्जन आधुनिकतम मोटर बाइक और हमर जैसी कई महंगी कारें हैं।

महेंद्र-सिंह-धोनी-को-कार-व-बाइक-चलाने-का-काफी-शौक-हैImage Source :http://www.folomojo.com/

6. महेंद्र सिंह धोनी ने खेल में रहकर जो शोहरत हासिल की वो उन्हें हमेशा ही मिलती रही। क्रिकेटर बनने के बाद धोनी को पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के रूप में मिली। इसके बाद एयर इंडिया में उन्होंने अपनी जगह बनाई। काफी नाम कमाने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में एक अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए।

7. आज के समय में देखा जाए तो धुंआधार बल्लेबाजी करने वाले सचिन, विराट कोहली, एमएस धोनी दुनिया भर के सभी क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर बन कर उभरे हैं। सबसे ज़्यादा कमाई करने के मामले में अगर उनकी औसत आय देखी जाए तो उनकी सालाना औसत आमदनी 150 से 190 करोड़ रुपये के लगभग बताई गई है।

8. जिस तरह से आमदनी के मामले में वो सबसे आगे रहे हैं, उसी प्रकार अपने राज्य में सबसे ज्यादा कर अदा करने वाले पहले शख्स बन कर भी सामने आए हैं। भारत में अब तक के सबसे ज़्यादा करदाताओं में उनका नाम सबसे पहली लिस्ट में रहा है। वे हर साल 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा कर देते हैं।

9. क्रिकेट के इतिहास में धोनी की कप्तानी को नहीं भुलाया जा सकता, क्योंकि धोनी के जरिए 28 साल के लंबे समय बाद भारत ने 2011 में वनडे क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीतकर भारत का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here