ओहहह…ये है सबसे कम उम्र की करोड़पति बिजनेस गर्ल

0
507

आपने ये जरूर सुना होगा कि- “सफलता की इब़ारत आपकी उम्र से नहीं बल्कि दृढ़ निश्चय और मजबूत इरादो वाले परिपक्व दिमाग से लिखीं जाती है।” इससे आप समझ सकते हैं कि हुनर किसी उम्र का मोहताज नहीं होता और ना ही सफलता सिरर्फ चेहरे की झुर्रियो से तय होती हैं। जिसके चलते अगर हम ये कहें कि कोई खुली आंखों से अपने अंदाज में सपनों की उड़ान का दम भरने लग जाए तो कोई ताकत उसे नहीं रोक सकती। ऐसी ही एक ताकत की मिसाल है इस 9 साल की बच्ची की कहानी, जिसने इतनी कम उम्र में वो कर दिखाया। जिसे बड़े-बड़ों को करने में पूरी जिंदगी गुजर जाती है और मुकाम नहीं मिलता। आपको जानकर हैरानी जरूर होगी लेकिन इस बच्ची ने इतनी कम उम्र में जो कमाल कर दिखाया है। वह सच में दुनिया को हैरान करने वाला है।

Isabelle Barrett2Image Source:

जान लें कि ये बच्ची अब तक 85 टाइटल और 55 क्राउन जीत चुकी है। साथ ही इसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि इतनी सी उम्र में उसे सबसे कम उम्र की बिजनेस गर्ल का खिताब भी प्राप्त है। वहीं इस प्यारी सी बच्ची यानी की बिजनेस गर्ल का नाम ईसाबेला बैरेट है। हाल फिलहाल ये फैशन शोज और रैंप शोज वगैरह से रिटायरमेंट भी ले चुकी है। यह चार साल से अमेरिका के बहुचर्चित टीवी शो ‘टोडलर्स एण्ड टियाराज’ का आपने अगर नाम सुना हो तो उसमे रैंप शो करती थी। वहीं इसके अलावा इसका अपना ज्वैलरी और क्लोथिंग कलेक्शन भी है।

Isabelle Barrett3Image Source:

यह बिजनेस गर्ल दो कंपनियों की मालकिन है। इसकी कंपनियों के नाम इस प्रकार से हैं एक का नाम बाउंड बाय क्राउन कल्चर और दूसरी कंपनी का नाम ग्लिट्ज़ी गर्ल है। वहीं जान लें कि ये लड़की अपने प्रडोक्ट्स का प्रमोशन भी खुद ही करती है। साथ ही टीवी के शो में हिस्सा भी लेती है। इनकी मां सुसान के मुताबिक इतनी कम उम्र में भी वह इज्जत, शोहरत और पैसे की सब अहमियत बखूबी समझती है। वह खुद ही शॉपिंग वगैरह पर जाती है और काफी समझदारी से अपनी फ्यूचर प्लानिंग भी करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here