घने जंगल के बीच मिली लोहे की गेंद, वैज्ञानिक भी देखकर हैं हैरान

-

 

कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य हमारे सामने ले आती है जिनको देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। आर्कियोलॉजिस्ट्स सालों की स्टडी तथा रिसर्च के बाद कुछ ऐसे रहस्यों को उगाजर करते हैं। लेकिन कभी-कभी हमारे सामने प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है, जिनको समझना बड़े-बड़े वैज्ञानिकों के बस की बात नहीं होती। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बता रहें हैं। आइए जानते हैं एक ऐसे ही रहस्य के बारे में हमारी इस पोस्ट में।

रहस्यImage Source:

आपको सबसे पहले हम बता दें कि यह घटना बोस्निया के जाविदोविची के जंगली इलाके की है। इस इलाके में लोग लकड़ियां चुनने के लिए जाया करते हैं। एक दिन उनको जंगल के बीच में एक विशाल गोल पत्थर दिखा। ये लोग इस पत्थर को देखकर कुछ समझ नहीं पाए इसलिए इन्होंने आर्कियोलॉजिस्ट्स को खबर दे दी। खबर के बाद में आर्कियोलॉजिस्ट्स इस स्थान पर आए और इस गोले को चैक किया। आर्कियोलॉजिस्ट्स यह जानकर हैरान रह गए कि यह गोला किसी पत्थर का नहीं है, बल्कि लोहे का बना है। जांच में यह भी पता लगा है कि यह गोला इंसानों द्वारा निर्मित किया हुआ नहीं है। अब वैज्ञानिक इस लोहे के गोले को लेकर हैरान हैं और इस पर रिसर्च कर रहें हैं। डॉ. मैंडी एडवर्ड्स इस बारे में कहती हैं कि यह गोला प्राकृतिक रूप से ही निर्मित हुआ है, इसके निर्माण में इंसानों का कोई हाथ नहीं है। अब वैज्ञानिक इस गोले को लेकर और भी हैरान हो गए क्योंकि उनको यह समझ नहीं आ पा रहा है कि लोहे का गोला आखिर किस प्रकार से अपने आप निर्मित हो गया है। इस प्रकार से देखा जाएं तो प्रकृति कभी-कभी कुछ ऐसे रहस्य उगाजर कर देती है, जिनको जानने के लिए मानव का मस्तिष्क भी काम करता नजर नहीं आता है, फिलहाल इस लोहे के गोले की जांच अभी चल रही है। आशा है कि वैज्ञानिक कुछ समय बाद इसका रहस्य खोल पाएंगे।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments