वैज्ञानिक ने ढूंढा एक नया ग्रह, एलियंस होने के भी मिले सबूत

0
451
एलियंस

अंतरिक्ष हर समय किसी ऐसे ग्रह की खोज में लगे रहते हैं। जहां जीवन की संभावना हो। इसी क्रम में उन्होंने एक नया ग्रह खोजा है। माना जा रहा है कि यहां पर न सिर्फ जीवन बल्कि किसी अन्य प्राणी के होने की भी संभावना है। यह ग्रह कम घनत्व वाला एक्सो प्लानेट (बाहरी ग्रह) है। इस ग्रह पर वैज्ञानिकों को कई प्रकार की धातुएं तथा जल के होने के संकेत मिले हैं। खोजे गए इस ग्रह का नाम “डब्ल्यूएएसपी-127बी” रखा गया है। खास बात यह है कि यह ग्रह बृहस्पति ग्रह से 1.4 गुना बड़ा है। इसके अलावा यह पृथ्वी से 28 गुना बड़ा है। इंस्टीट्यूट डी एस्ट्रोफिसिया डी कैनेरियास तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज ने एक टेलिस्कोप के जरिये इस ग्रह को ढूंढा है तथा इस ग्रह के बारे में यह बताया है कि इसमें लिथियम, पोटेशियम, सोडियम के साथ एक मेटल के तत्व भी हैं। इसके अलावा वैज्ञानिकों को इस ग्रह पर जल के होने के संकेत भी मिले हैं।

एलियंस के भी मिले संकेत –

एलियंस के भी मिले संकेत Image source:

एक खास बात यह भी है कि इस ग्रह पर वैज्ञानिकों को एलियंस के होने की संभावना भी नजर आई है। इस ग्रह के वातावरण में पोटेशियम तथा सोडियम की उचित मात्रा यह बताती है कि यहां जीवन होगा। वैज्ञानिकों का कहना है यह ग्रह जिस तारे का चक्कर लगा रहा है। वहां पर लिथियम काफी मात्रा में है। अतः उसकी मात्रा का पता लगाकर हम लोग ग्रहों की निर्माण प्रक्रिया का पता लगा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2020 तक इस ग्रह की सम्पूर्ण जानकारी हम लोगों को मिल जाएगी। असल में उस समय तक दुनिया की सबसे बड़ी टेलिस्कोप “जेम्स वेब” तैयार हो जाएगी। आपको बता दें कि इस टेलिस्कोप को यूरोपियन स्पेस एजेंसी और नासा मिलकर बना रही हैं। कुल मिलाकर एक नया ग्रह मिल चुका है। जिस पर जीवन की संभावना जताई जा रही है लेकिन इसकी वास्तविक स्थिति का पता 2020 तक ही लग पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here