इस स्थान पर रहते हैं बच्चों के प्यारे सांता क्लॉज, देखिये उनके घर की तस्वीरें

0
342
सांता क्लॉज

 

पश्चिमी देशों का प्रमुख त्यौहार क्रिसमिस के मौके पर हर बच्चे को सांता क्लॉज का इंतजार रहता हैं क्योंकि उनसे उन्हें गिफ्ट मिलते हैं पर क्या आप जानते हैं कि वह असल में कहां रहते हैं। अगर नही तो आज हम आपको उनके घर के बारे में बताते हैं।

अक्सर आपने सुना होगा की बच्चों को गिफ्ट देने के लिए सेंटा आते हैं। हम लोगों को भी बचपन में यदि कोई गिफ्ट अचानक दिया जाता था तो हम लोगों को यही बताया जाता था कि यह गिफ्ट सेंटा लेकर आये हैं।

मगर जैसे-जैसे हम बड़े होते गए। हम लोगों को सच का पता लगता गया और हमारा विशवास सांता से उठता गया, पर वास्तविकता क्या हैं आज हम आपको बताने जा रहें हैं।

यह है सांता की असलियत –

सांता क्लॉजImage Source:

असल में सैंट निकोलस को सेंटा क्लॉज माना जाता हैं। उनके बारे में यह कहा जाता हैं कि वह जीवनभर छोटे बच्चों को गिफ्ट्स बांटते रहे। कुछ समय पूर्व आर्कियोलॉजिस्ट उनके असली घर होमटाउन तुर्की में गए। उस स्थान पर सैंट निकोलस की पुरानी हड्डियों को सर्च करने का कार्य शुरू हुआ।

इस स्थान के अन्वेषण में यह पता लगा कि जिस स्थान पर सैंट निकोलस पैदा हुए थे असल में उस स्थान पर एक चर्च को निर्मित कर दिया गया था। इस चर्च के नीचे एक डिजिटल सर्वे भी करवाया गया और उसमें यह पता लगा कि इसके नीचे सैंट निकोलस का एक मकबरा है।

आपको बता दें कि इससे पहले लोग यह मानते थे कि सैंट निकोलस की अस्थियां इटली में हैं पर इस स्थान के सर्वे से पता लगा हैं कि इसी स्थान पर 1942 से लेकर 1966 के बीच उनको दफनाया गया था। इस लिहाज़ से उनका होमटाउन तुर्की ही माना जाता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here