लड़की के साथ शर्मनाक हरकत को देखते रहे साक्षी महाराज

0
591

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज आए दिन अपने बेतुके बयानों के चलते विवादों में घिरे रहते हैं। एक बार फिर साक्षी महाराज गंभीर आरोप में फंस गए हैं। उन पर आरोप है कि उनके सामने मैनपुरी में कुछ महिलाओं ने एक लड़की की जींस खोलकर चोट के निशान दिखाने की कोशिश की और साक्षी महाराज उन्हें रोकने के बजाय सब कुछ देखते रहे। हालांकि बाद में वहां के लोगों ने ऐसा करने से रोका और कहा कि लड़की की इज्जत का मामला है।

दरअसल ये मामला मैनपुरी के बिछवा गांव का है। जहां पुलिस ने बीजेपी सांसद मैदान सिंह को कच्ची शराब को बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पुलिस मैदान सिंह को थाने तक नहीं ले जा सकी क्योंकि गांव वालों ने पुलिस की जीप को घेरकर उसको छुड़वा लिया था। जिसके चलते पुलिस ने गुस्से में ग्रामीणों की जमकर पिटाई कर दी थी। इसके अलावा बताया जा रहा है पुलिस ने मैदान के घर पहुंच कर छानबीन का हवाला देते हुए परिवार वालों की जमकर पिटाई की। इस मामले की जानकारी मिलते ही साक्षी महाराज मैदान सिंह के परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे। घटना के बारे में जानने के बाद साक्षी महाराज ने पुलिस को बुरा भला बोला। जिसके चलते पुलिस ने साक्षी महाराज के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली।

sakshi1_1462448832Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

वहीं साक्षी महाराज के मैदान सिंह के घर पहुंचने पर परिवार की महिलाएं अपने घर की एक लड़की की चोट उन्हें दिखाने लगीं। आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई में लड़की को चोट आई है। महिलाओं ने लड़की की जींस खोलकर चोट को निशान दिखाने की कोशिश की और साक्षी महाराज उन्हें रोकने के बजाय सब कुछ देखते रहे। हालांकि बाद में वहां के लोगों ने ऐसा करने से रोका। वहां पर मौजूद एक महिला ने कहा कि “सरेआम कपड़े मत उतरवाइए।”

वहीं इस मामले के तूल पकड़ने के बाद साक्षी महाराज ने एक न्यूज़ चैनल को सफाई दी। बोले कि उन्होंने उन महिलाओं को ऐसा करने से रोका था। हालांकि वीडियो में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है कि साक्षी महाराज ने महिलाओं को रोका।

लड़की की साथ हो रही करतूत के वीडियो को आप नीचे क्लिक कर के देख सकते है।

Video Source :https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here